
Asia Cup 2023 के सुपर-4 का पूरा शेड्यूल तय, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत।
Asia Cup 2023 Super-4 Schedule : श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप-बी के आखिरी मुकाबले के बाद एशिया कप 2023 में सुपर-4 मैचों की तस्वीर अब साफ हो गई है। ग्रुप-ए से मेजबान पाकिस्तान ने शीर्ष पर रहते हुए तो भारत ने नंबर दो के साथ सुपर-4 में जगह बनाई है। वहीं ग्रुप-बी की बात करें तो श्रीलंका ने टॉप पर रहते हुए तो बांग्लादेश की टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर-4 में पहुंचने में सफलता हासिल की है। नेपाल और अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सुपर-4 का पहला मुकाबला आज 6 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर में खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम सुपर-4 में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी।
भारतीय टीम के अभी तक के एशिया कप के सफर की बात करें तो पहला ग्रुप-ए का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं दूसरा मुकाबला भारत ने नेपाल के खिलाफ खेला। वर्षा बाधित इस मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत नेपाल को 10 विकेट शिक्स्त दी। अब टीम इंडिया का सुपर-4 में पहला मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
कोलंबो में भी बारिश का साया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 6 सितंबर को सुपर-4 का पहला मैच लाहौर में होने के बाद एशिया कप के शेष सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पल्लेकेले की तरह कोलंबो में भी बारिश मैचों में खलल डाल सकती है। ऐसे में कुछ मैचों के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि पहले सुपर-4 के मुकाबले हम्बनटोटा में शिफ्ट करने की बात हो रही थी, लेकिन अब कोलंबो में ही सभी मुकाबले खेलें जाएंगे।
यह भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए फाइनल किए 15 नाम, इन 3 खिलाड़ियों को किया बाहर
एशिया कप 2023 सुपर-4 का पूरा शेड्यूल
6 सितंबर - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
9 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
10 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान
12 सितंबर - भारत बनाम श्रीलंका
14 सितंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
15 सितंबर - भारत बनाम बांग्लादेश
15 सितंबर - फाइनल
यह भी पढ़ें : एशिया कप से बाहर होने पर अफगानी कप्तान का छलका दर्द, फैंस से मांगी माफी
Published on:
6 Sep 2023, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.