24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs BAN: पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश के बीच आज होगी सुपर-4 में भिड़ंत, दोनों की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव

Asia Cup 2023 Super-4 PAK vs BAN Playing 11 : एशिया कप 2023 में ग्रुप मुकाबलों का दौर श्रीलंका-अफगानिस्‍तान के आखिरी मैच के साथ खत्‍म हो गया है। ग्रुप-ए से जहां भारत और पाकिस्‍तान ने तो ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्‍लादेश की टीम ने सुपर-4 में जगह बनाई है। आज 6 सितंबर को सुपर-4 का पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीम आज लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय समायनुसार, ये मैच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इससे पहले जानते दोनों टीम कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Sep 2023, 11:18 AM IST

asia-cup-2023-super-4-1st-match-pakistan-vs-bangladesh-probable-playing-11.jpg

पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश के बीच आज होगी सुपर-4 में भिड़ंत, दोनों की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव।


बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के इस मैच से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले नजमुल हुसैन शांतो इंजर्ड हो गए हैं। उन्‍हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते एशिया कप से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह लिट्टन दास को टीम में जगह दी गई है। शांतो ने एशिया कप के दो मैचों में 96.50 की ऐवरेज से 193 रन बनाए थे।

पाकिस्तानी टीम में एक बड़ा बदलाव

वहीं, सुपर-4 राउंड के पहले मैच के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की जगह पेसर ऑलराउंडर फहीम अशरफ को जगह दी गई है। फहीम तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में अच्‍छी बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए फाइनल किए 15 नाम, इन 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

मेहंदी हसन मेराज, मोहम्मद नईम, लिट्टन दास, तौहीद ह्रदोय, शमीम हुसैन, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 के सुपर-4 का शेड्यूल तय, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत