क्रिकेट

भारत के डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने पर एशिया कप स्थगित किया जा सकता है: एहसान

-एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में इस साल जून में होना है जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला भी 18 से 22 जून तक लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा।-एहसान ने कराची में रिपोटर्स से कहा, एशिया कप को पिछले साल होना था लेकिन इसे 2021 के लिए स्थगित किया गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 11:23 PM IST
ahshan_mani.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चैयरमैन एहसान मनी (Ehsan Mani) का कहना है कि भारत अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी WTC) के फाइनल में पहुंचता है तो एशिया कप 2021 को स्थगित किया जा सकता है। एशिया कप का आयोजन श्रीलंका (Sri lanka) में इस साल जून में होना है जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला भी 18 से 22 जून तक लंदन के लॉर्डस मैदान (Lords Ground) पर खेला जाएगा।

एहसान ने कराची में रिपोर्ट्स से कहा, एशिया कप को पिछले साल होना था लेकिन इसे 2021 के लिए स्थगित किया गया। मौजूदा स्थिति में ऐसा लगता है कि यह इस साल नहीं कराया जा सकता है क्योंकि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भी जून में होना है। श्रीलंका ने कहा है कि वह जून में इस टूर्नामेंट को कराने की कोशिश करेगा।

भारत के इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया का डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। हालांकि भारत को इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड से चौथा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।एहसान ने कहा, दोनों टूर्नामेंट के बीच तारीखों में टकराव हो रहा है। हमें लगता है कि एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा और इसे 2023 तक स्थगित कर देना चाहिए।

एशिया कप का आयोजन पिछले साल सिंतबर में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया था। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसका आयोजन स्थल बदलने की अपील की थी।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान