क्रिकेट

Asia Cup Trophy Row: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने के लिए ICC ने उठाया बड़ा कदम

Asia Cup Trophy Row: एशिया कप 2025 ट्रॉफी का विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब रिपोर्ट आ रही है कि आईसीसी इस विवाद को सुलझाने के लिए एक तीन सदस्‍यीय समिति गठि‍त कर दी है, जिसकी अध्‍यक्षता ओमान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष करेंगे।
2 min read
Nov 08, 2025
PCB counter attack to ICC
पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी। (फोटो सोर्स: IANS)

Asia Cup Trophy Row: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 ट्रॉफी के विवाद को सुलझाने को लेकर मध्यस्थता के लिए एक समिति गठित की है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। बीसीसीआई की ओर से बैठक में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद आईसीसी ने दोनों देशों के बीच विवाद आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही है। ज्ञात हो कि दोनों ही अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। ऐसे में आईसीसी ने शुक्रवार को अपनी बैठक में फैसला किया कि ओमान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पंकज खिमजी, जिन्हें दोनों बोर्डों का करीबी माना जाता है वह समिति के अध्यक्ष होंगे।

अपनी बात पर अड़े रहे नकवी

दरअसल, टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख और एशिया क्रिकेट काउंसिल अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी नहीं दी, क्योंकि विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। सूर्या अन्‍य किसी एसीसी अधिकारी के हाथ से ट्रॉफी लेने को तैयार थे, लेकिन उधर नकवी ने इस अपनी नाक का सवाल बना लिया। शुक्रवार को बैठक में शामिल हुए नकवी इस बात पर अड़े रहे कि एसीसी अध्यक्ष होने नाते सिर्फ वही ट्रॉफी सौंपेंगे।

बीसीसीआई ने ठुकरा दिया था नकवी का प्रस्‍ताव

दरअसल, नकवी ने बीसीसीआई को 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह में ट्रॉफी देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारतीय बोर्ड ने अस्वीकार कर दिया और आईसीसी बैठक में इस मुद्दे को उठाया। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और आईसीसी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही क्रिकेट जगत के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। ऐसे में वे आपसी सहमति से मुद्दों को सुलझाएं।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी किया मनाने का प्रयास

रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी की बैठक के दौरान हुई बातचीत में कोई कड़वाहट नहीं दिखी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने भी दोनों पक्षों को मनाने का प्रयास किया। अब दोनों देश ट्रॉफी के मुद्दों को सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति क फैसले पर सहमत हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि नकवी को बैठक सौहार्दपूर्ण ढंग से होने का आश्‍वासन दिया गया था। इसी वजह से उन्‍होंने इसमें हिस्‍सा लिया।

Updated on:
08 Nov 2025 09:23 am
Published on:
08 Nov 2025 09:23 am
Also Read
View All
Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 270 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत