
Asian Games 2026 Cricket Semifinal Scenario: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन बारिश की वजह से एक के बाद एक दोनों मैच रद्द कर दिए गए। इसकी वजह से भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 रैंकिंग (ICC T20 Ranking) में बेहतर पोजीशन पर होने की वजह से सेमीफाइनल पहुंच गईं, जबकि हांगकांग और अफगानिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अफगानिस्तान ने 2022 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था, जहां उसने खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को टक्कर दी थी। लेकिन अब अफगानिस्तान के साथ हांगकांग की टीम बारिश की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहुंच चुकी हैं, जहां उनके मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगी, तो टीम इंडिया की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता से होगी।
हालांकि, अगर ये दोनों सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाते हैं, तो पाकिस्तान रैंकिंग में मलेशिया और बांग्लादेश से ऊपर है, जिससे वह सीधे फाइनल पहुंच जाएगा। तो वहीं भारतीय टीम श्रीलंका और नेपाल से रैंकिंग में बेहतर है और वह भी फाइनल पहुंच जाएगी।
भारत-पाकिस्तान के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश के एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से होगा, तो दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला इसी मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को ही सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा।
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इन मैचों का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा इन खबरों से जुड़ी बड़ी अपडेट्स को आप पत्रिका के वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
एशियन गेम्स 2026 में जो मेंस क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है, उसमें टीम इंडिया की रैंकिंग दुनिया में नंबर वन है, तो वहीं पाकिस्तान छठे स्थान पर है। बांग्लादेश आठवें स्थान पर है, तो श्रीलंका सातवें स्थान पर है। इसके अलावा नेपाल 14वें स्थान पर है, तो मलेशिया 25वें स्थान पर है।
यही वजह है कि अगर श्रीलंका और नेपाल का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द होता है, तो श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और बांग्लादेश और मलेशिया का मुकाबला भी रद्द होता है, तो बांग्लादेश सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। यही कंडीशन सेमीफाइनल मुकाबले में भी लागू होगी। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान फाइनल में जगह बना लेगा और भारतीय टीम भी सेमीफाइनल रद्द होने की दिशा में गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर लेगी। और इस तरह भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने सामने हो सकती हैं।