क्रिकेट

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच के लिए बांग्लदेश से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव मैच

INDW vs BANW Live Streaming Details: वूमेंस एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच को भारत में लाइव देखा जा सकता है।
2 min read
Sep 19, 2026
india womens cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India Women vs Bangladesh Women Live Telecast Details: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा, तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, तो पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे खेला जाएगा।

पदक की रेस में ये 4 टीमें

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले को टीवी पर क्रिकेट फैंस लाइव देख सकते हैं। वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। मेजबान जापान को भारतीय टीम ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया, तो वहीं श्रीलंका ने मलेशिया, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया, जबकि बांग्लादेश और चीन का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच के लिए उतरेंगी। जबकि सेमीफाइनल में जो टीमें हार जाएंगी, वह 22 सितंबर को ही सुबह 5:30 बजे से कांस्य पदक के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मेडल मैचों के अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच सोनी लिव ऐप पर भी उपलब्ध होगा।

पिछली बार वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। जबकि बांग्लादेश की टीम ने कांस्य पदक मैच अपने नाम किया था। इस बार ये तीनों टीमें पदक की रेस में शामिल हैं और पाकिस्तान की टीम पहली बार क्रिकेट में मेडल का स्वाद चखना चाहेगी, क्योंकि पिछली बार पाकिस्तान की वूमेंस टीम के साथ मेंस टीम भी मेडल से चूक गई थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी।भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Updated on:
19 Sept 2026 09:55 am
Published on:
19 Sept 2026 09:55 am