क्रिकेट

Ranji Trophy: आकिब नबी ने इस सीजन जमकर बरपाया कहर, जोरदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के दरबाजे पर दी दस्तक

जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक के सफर में वैसे तो टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम के लिए नायक बनकर उभरे हैं।

2 min read
Feb 18, 2026
जम्मू-कश्मी के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी (फोटो- IANS)

Auqib Nabi, Jammu and Kashmir Ranji Trophy 2025-26 Final: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रचा। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल में बंगाल जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

ये भी पढ़ें

Ranji Trophy: शमी के 9 विकेट लेने के बावजूद हारा बंगाल, जम्मू-कश्मीर ने पहली बार फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

आकिब नबी टीम के लिए नायक बनकर उभरे

जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक के सफर में वैसे तो टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम के लिए नायक बनकर उभरे हैं। आकिब नबी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को जीत दिलायी और पहली बार फाइनल का टिकट दिलाया। वह दोनों ही मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।

क्वार्टर फाइनल में जोरदार प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश के खिलाफ खेला गया था। इस मैच को जम्मू-कश्मीर ने 56 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। आकिब नबी ने टीम के लिए पहली पारी में 40 रन देकर 7, तो दूसरी पारी में 70 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

सेमीफाइनल में लिए 9 विकेट

सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर का मुकाबला मजबूत बंगाल क्रिकेट टीम के साथ था। बंगाल की टीम के सामने जम्मू-कश्मीर मजबूती से उभरी और 6 विकेट से जीत हासिल कर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के हीरो भी आकिब नबी रहे।

फाइनल में आकिब ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अमूल्य योगदान दिया। पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 सहित कुल 9 विकेट लेने वाले अकिब ने पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान 42 रन की पारी खेली थी। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। नबी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

फाइनल में भी आकिब नबी के प्रदर्शन पर न सिर्फ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट फैंस बल्कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी। 29 साल के आकिब नबी 2020 में जम्मू-कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। आकिब को आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में साइन किया है।

ये भी पढ़ें

8 विकेट, 3 मेडन: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, खटखटाया वापसी का दरवाजा, क्या अब भी चयनकर्ता करेंगे इगनोर?

Also Read
View All
T20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह चोटिल हुआ ये मैच विनर, KKR को लगा करोड़ों का झटका, नहीं खेलेगा IPL!

IND vs NED Pitch Report: आज भारतीय बल्‍लेबाज पहली बार बनाएंगे 300+ या सस्‍ते में सिमटेगी नीदरलैंड्स, पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

Ranji Trophy: शमी के 9 विकेट लेने के बावजूद हारा बंगाल, जम्मू-कश्मीर ने पहली बार फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

वर्ल्ड कप जिताने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी पर लगाया था 35 लाख की चोरी का आरोप, PCB चीफ की पॉलिटिक्स ने बर्बाद किया पाकिस्तान क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान ड्रामा का बड़ा असर: क्या भारत से छिन जाएगी वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी? ICC लेने जा रहा बड़ा एक्शन

अगली खबर