क्रिकेट

IND vs SL: आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को ही क्यों मिला मौका? सलेक्टर्स ने बड़े-बड़े धुरंधरों को कर दिया नजरअंदाज

आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में 104 विकेट निकाले हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी की इस सीजन में 60 विकेट लेते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण आकिब को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग काफी समय से उठक रही थी।
2 min read
Aug 03, 2026
Auqib Nabi joins India squad
जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी (फोटो- IANS)

Aqib Nabi, India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम से बुलावा आया है। 15 अगस्त से शुरू हो रही सीरीज में आकिब के पास अपनी काबिलियत को इंटरनेशनल स्टेज पर साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

आकिब ने रणजी ट्रॉफी में जोरदार प्रदर्शा किया है

आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में 104 विकेट निकाले हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी की इस सीजन में 60 विकेट लेते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण आकिब को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग काफी समय से उठक रही थी। आकिब परवेज रसूल और उमरान मलिक के भारत के लिए व्हाइट-बॉल मैच खेलने के बाद, वे जम्मू-कश्मीर से नेशनल टीम में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टेस्ट टीम में नबी के चुने जाने की खबर से जम्मू-कश्मीर में खुशी का माहौल है।

शमी को फिर नहीं मिला मौका

बुमराह अनुभवी गेंदबाज हैं और ऐसा माना जा रहा था कि रिप्लेसमेंट के तौर पर सेलेक्टर्स उनकी जगह अनुभव को ही तरजीह देंगे। मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बावजूद इसके, सेलेक्टर्स ने उनकी जगह नबी को चुना है। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा भी रहे थे, जहां उन्होंने दो मुकाबलों में 6 विकेट झटके थे। नबी के पास इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी काबिलियत को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा।

आकिब का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड

आकिब अब तक खेले 43 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 की औसत से 162 विकेट चटका चुके हैं और उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 16 बार किया है। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में आकिब 36 मुकाबलों में 27 की एवरेज से 56 विकेट निकाल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आकिब को भारतीय टेस्ट टीम में जगह देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाएंगे दो टेस्ट मैच

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 23 अगस्त से होना है, जो कोलंबो में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होनी है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

कप्तान/नेतृत्व: शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान)
बल्लेबाज: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन (फिटनेस के आधार पर), देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेलऑलराउंडर: रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन
गेंदबाज: कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, औकिब नबी

Updated on:
03 Aug 2026 02:48 pm
Published on:
03 Aug 2026 02:46 pm