क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026: भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल टिकट लगभग कन्फर्म, 1 स्थान के लिए रेस में 3 टीमें शामिल

ICC Women's T20 World Cup 2026 के 21वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार की जंग रोमांचक हो गई है, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
2 min read
• •
Jun 24, 2026
pakistan vs australia
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- ICC)

Australia Women's vs Pakistan Women's: आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगभग सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लिया है। वहीं, बचे हुए एक स्थान के लिए अब बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय टीम भी रेस में शामिल है।

86 रन पर ही ढेर हो गई पाकिस्तान की टीम

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई। आपको बता दें कि पाकिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। अब उसका आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से है, जहां वह जीत हासिल करना चाहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक पाकिस्तान की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में इस सीजन भी उसका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी है और टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चारों जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है और उसका सेमीफाइनल टिकट लगभग कन्फर्म है।

रेस में भारत- साउथ अफ्रीका

वहीं, इंडिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने तीन-तीन मुकाबलों में दो-दो जीत के साथ प्लेऑफ यानी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका की उम्मीदें सबसे ज्यादा हैं क्योंकि उसे अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ खेलने हैं। इन दोनों मुकाबलों को जीतकर साउथ अफ्रीका के 8 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

वहीं, भारतीय टीम के भी दो मैच बचे हैं, जहां उसे बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। अगर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो ही भारतीय टीम के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो उसके भी टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल होगा। अगर टीम इंडिया जीती तो अंतिम चार में पहुंचेगी, नहीं तो उसका सपना टूट जाएगा।

स्कॉटलैंड हुई टूर्नामेंट से बाहर

दूसरी ओर, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने तीन-तीन मुकाबले जीतकर ग्रुप बी में टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। वहीं, मंगलवार को न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हरा दिया और उसने भी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। वहीं, स्कॉटलैंड हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ग्रुप बी से स्कॉटलैंड और आयरलैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, जबकि श्रीलंका ने भी चार में से दो मैच जीते हैं और अभी भी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान