
AUS W vs WI W 1st Semi-Final: आईसीसी विमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुका है। आज मंगलवार 30 जून को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। जहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का सामना वेस्टइंडीज की महिला टीम से होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है, जिसमें कई रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-ए के अपने सभी पांचों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप-बी में पांच में से तीन मैच जीतकर 6 अंक जुटा सकी। हालांकि, वह नेट रन रेट श्रीलंका से थोड़ा बेहतर होने के चलते समान अंक बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। इस साल ओवल में खेले गए सभी पांच महिला T20 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2480 रन बना चुकी हैं। अगर वह आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन बनाने में सफल होती हैं, तो वह 2500 रन के माइलस्टोन तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही वह T20I में 2500 रन बनाने वाली चौथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगी।
वेस्टइंडीज की स्टार गेंदबाज स्टेफनी टेलर अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 98 रन ले चुकी हैं। आज दो विकेट लेते ही वह अपने इस फॉर्मेट में 100 रन पूरे कर लेंगी। इसके साथ ही स्टेफनी T20I विकेटों का शतक लगाने वाली चौथी वेस्ट इंडियन बन जाएंगी।
जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ।
कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिले ग्लासगो, आलिया एलीने, एफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसार, शॉनिशा हेक्टर, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू और जैदा जेम्स।