
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
Graeme Swann on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश टीम को बड़ी वार्निंग दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यवंशी इंग्लैंड के गेंदबाजी विभाग के लिए सबसे मुश्किल सवालों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस 15 साल के बल्लेबाज ने अब तक अपने सामने आने वाली हर चुनौती का जवाब ढूंढ लिया है। ऐसे में इतने कम समय में उनका तोड़ ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन जोफ्रा आर्चर एक ऐसे गेंदबाज हो सकते हैं, जिन्हें उनकी कमी पता हो और उनके पास वैभव के लिए कोई प्लान हो।
इंग्लैंड में सीरीज से पहले स्वान ने सुझाव दिया कि जहां ज्यादातर गेंदबाज अभी भी वैभव सूर्यवंशी का तोड़ ढूंढ रहे हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर थोड़ा फायदा उठा सकते हैं, क्योंकि वे आईपीएल से सूर्यवंशी को बखूबी जानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि फ्रैंचाइजी के भरपूर अनुभव और बगैर इंटरनेशनल अनुभव वाले टीनएजर के खिलाफ तैयारी करना आसान नहीं है।
स्वान ने जियोस्टार पर कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी के लिए तैयारी करना बेहद ही मुश्किल है। वह अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन इससे पहले उनके पास दो आईपीएल सीजन का अनुभव है। इसका मतलब है कि उनके वीडियो फुटेज भी मौजूद है। इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों ने शायद उन्हें आईपीएल में गेंदबाजी की होगी। इतनी जानकारी होने के बावजूद स्वान को लगता है कि इंग्लैंड के पास शायद ही वैभव को आउट करने का कोई प्लान है।
उन्होंने आगे कहा कि सच तो यह है कि अब तक किसी को भी उसके खिलाफ ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, इंग्लैंड के पेस ऑप्शन में से एक जोफ्रा आर्चर को सूर्यवंशी को टेस्ट करने के लिए सबसे सही बॉलर बताया। उन्होंने कहा कि इस तेज गेंदबाज के पास वैभव के गेम की पहले से जानकारी है। स्वान ने कहा कि जिसे गेंदबाज को थोड़ा फायदा हो सकता है, वह जोफ़्रा आर्चर है। उसने डगआउट से सूर्यवंशी को देखा है, नेट्स में उसे गेंदबाजी भी की है।
स्वान का मानना है कि आर्चर जान-पहचान इस युवा खिलाड़ी को चैलेंज करने का एक तरीका ढूंढने में मदद कर सकती है। खासकर उसकी समझ और असली पेस को मिलाने की काबिलियत को देखते हुए। हो सकता है कि उसने कोई कमजोरी देख ली हो। हो सकता है कि उसके पास कोई प्लान हो। इसके साथ ही साथ ही पूर्व ऑफ स्पिनर ने जोर देकर कहा कि टॉप-क्लास बॉलिंग के खिलाफ सूर्यवंशी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के लिए कोई गारंटी नहीं है।
Updated on:
30 Jun 2026 05:31 pm
Published on:
30 Jun 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
