क्रिकेट

SA vs AUS Test 2026: 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया, 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान

Australia Tour of South Africa 2026: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। मार्नस लाबुशेन टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे, जबकि जैक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है।
2 min read
Sep 07, 2026
Aus vs Ban 1st Test Day 2 Highlights
दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद पवेलियन लौटती ऑस्‍ट्रेलिया की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Australia vs South Africa Test Series 2026: सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले मार्नस लाबुशेन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, जैक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी बार साल 2018 में गई थी, जब सैंडपेपर गेट विवाद हुआ था।

2018 दौरे पर हुआ था बड़ा विवाद

उस मामले में स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी और उपकप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट को बैन कर दिया गया था। उस दौरे पर स्टीव स्मिथ के अलावा जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस भी जाएंगे, जो 2018 वाली टीम का भी हिस्सा थे।

सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जो डरबन में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला क्वेबराह में खेला जाएगा, जो 18 अक्टूबर से शुरू होगा और तीसरा मैच केपटाउन में 27 अक्टूबर से शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की रेस में दोनों टीमें सबसे आगे चल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले और साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। ऐसे में इस सीरीज के नतीजे के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हो सकता है।

सीरीज का पहला मैच जीतते ही साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ देगी। प्रोटियाज टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 3 में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच खेल लिए हैं और उसने 8 में जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका से 3-0 से हारने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी और 3-0 से जीत लेती है तो वह WTC के फाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर लेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी, कूपर कोनॉली, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

Updated on:
07 Sept 2026 08:09 am
Published on:
07 Sept 2026 08:09 am