क्रिकेट

IND vs AUS: भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते पहले तीन मैचों से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

नीतीश को अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टी20 टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
less than 1 minute read
Oct 29, 2025
Nitish Kumar Reddy Injured
भारतीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी। (फोटो सोर्स: IANS)

Nitish Kumar Reddy, India vs Australia, T20 Series: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जा रहे इस मैच से पहले खबर आई कि नीतीश चोट के कारण पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं।

चोट के चलते पहले तीन टी20 से बाहर

नीतीश को अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टी20 टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रख रही है और उनकी प्रगति की लगातार जांच कर रही है।

नीतीश की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, खासकर मध्यक्रम और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिहाज से। टीम प्रबंधन अब वैकल्पिक विकल्पों पर विचार कर रहा है। सीरीज का पहला मैच आज शाम शुरू हो रहा है, जहां भारत बिना नीतीश के मैदान पर उतरेगा।

पहले टी20 में इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

कैनबरा में खेले जा रहे पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत के लिए नीतीश रेड्डी के अलावा रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और नहीं खेल रहे हैं।

पहले टी20 में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Updated on:
29 Oct 2025 02:04 pm
Published on:
29 Oct 2025 02:04 pm