क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test: अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, भारत के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया है    
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2021, 8:38 AM IST
axar_patel.jpg

नई दिल्ली। भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (axar patel) डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Test) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। अक्षर ने भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बुधवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 38 रन देकर छह विकेट झटके और इसके साथ ही वह डे-नाईट टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बन गए।

वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016-17 में दुबई में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 49 रन देकर आठ विकेट झटके थे। देवेंद्र डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ 2017-18 में 184 रन देकर छह विकेट लिए थे और वह डे-नाइट टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में अक्षर तीसरे नंबर पर हैं।

112 रनों पर ऑल आउट हुआ इंग्लैंड
अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 112 रनों पर ऑल आउट हो गई. उन्होंने जैक क्रॉली (53), जॉनी बेयरस्टो (00), बेन स्टोक्स (06), बोन फोक्स (12), जोफ्रा आर्चर (11) और स्टुअर्ट ब्रॉड (03) को पवेलियन भेजा।

भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 99 रन
भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए 112 रनों के जवाब में अब तक 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में महज बराबरी से 13 रन ही दूर है। रोहित शर्मा नाबाद 57 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच