सचिन दुनिया के पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का चमत्कार किया था। इस मैच में भारत को शानदार जीत मिली थी। जब सचिन ने अपना दोहरा शतक पूरा किया था, तब कमेंट्री वर्तमान भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री कर रहे थे। दोहरा शतक लगते ही उन्होंने कहा, ‘और ये पूरा हुआ दोहरा शतक, इस ग्रह पर ऐसा करने वाले पहले इंसान हैं सचिन। यह भारत के सुपर मैन हैं। सचिन ने 147 गेंद पर 200 रन बनाए हैं। इस मास्टर को आगे सिर झुकाइए।’