क्रिकेट

1 रन की हार और मिलर विवाद के बाद अक्षर पटेल ने की टीम मीटिंग, देखें ड्रेसिंग रूम का वीडियो

Delhi Capitals David Miller: IPL 2026 में गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम का हाल। कप्तान अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के फैसले और टीम की गलती पर क्या कहा? देखिए चेपॉक जाने से पहले कप्तान का जोश भरा संदेश।

2 min read
Apr 09, 2026
Axar Patel Meeting Video, David Miller Controversy, DC vs GT Dressing Room Video, Axar Patel Speech After Loss, IPL 2026 Delhi Capitals News.
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के साथ मीटिंग लेते हुए जिसमें डेविड मिलर काफी निराश दिखे (Photo - IANS)

IPL 2026, DC vs GT: गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में मिली 1 रन की हार ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अंदर तक हिला दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा डेविड मिलर के उस फैसले की हो रही है, जहां उन्होंने आखिरी से पहली गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो किसी ने इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जब टीम इकट्ठा हुई, तब कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी।

ड्रेसिंग रूम में पसरा था सन्नाटा

जब टीम ड्रेसिंग रूम पहुंची, तो वहां एकदम खामोशी थी। हार का दर्द हर खिलाड़ी के चेहरे पर साफ दिख रहा था। केएल राहुल और फिर चोटिल होने के बावजूद मिलर ने मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया था, लेकिन अंत में मिलर ही विलेन बन गए। उनके एक फैसले की वजह से मैच टाई होने का मौका हाथ से निकल गया और दिल्ली हार गई।

कप्तान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

सन्नाटे को तोड़ते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने टीम को संबोधित किया। उन्होंने मिलर का बचाव करते हुए टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अक्षर ने कहा, 'सीजन की शुरुआत में ही मैंने कहा था कि भावनाओं पर काबू रखना है और शांत रहना है। हम सब दुखी हैं, बुरा लग रहा है, लेकिन फिर भी हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। अगर मिलर ने आखिरी में वो छक्के नहीं मारे होते, तो हम मैच में कहीं थे ही नहीं। अब हम चेन्नई जाएंगे और नए सिरे से शुरुआत करेंगे। बस मुस्कुराते रहिए।'

'हमें और समझदारी दिखानी चाहिए थी'

ड्रेसिंग रूम की मीटिंग से पहले, मैच खत्म होने के तुरंत बाद अक्षर ने स्वीकार किया कि लक्ष्य का पीछा करते वक्त टीम से चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन इतने करीबी मुकाबले में दिल्ली को और ज्यादा समझदारी से बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। दिल्ली कैपिटल्स के पास अब इस हार को भुलाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है। टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इस हार से सीखकर मजबूती से वापसी करेगी।

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो