क्रिकेट

Pakistan Test Squad: बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान, बांग्लादेश से हार के बाद शान मसूद पर गिरी गाज

Babar Azam Becomes Test Captain: लगातार खराब टेस्ट प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को हटाकर बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है।
2 min read
Jul 05, 2026
PCB chief Mohsin Naqvi on Pakistan defeat
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी। इनसर्ट में- मोहसिन नकवी। (फोटो सोर्स: IANS)

Babar Azam Return as Captain: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है और बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया गया है। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक-एक से सीरीज ड्रॉ रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पाकिस्तान को 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी।

बांग्लादेश से घर में हारी थी पाकिस्तान

पाकिस्तान को आखिरी टेस्ट सीरीज में जीत इंग्लैंड के खिलाफ 2024-25 के आखिर में मिली थी, जब उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। हालांकि, उससे ठीक पहले पाकिस्तान अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज हार गया था।

ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर बाबर आजम पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी सौंप दी गई। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसे 12 में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी कप्तान की शुरुआती 16 टेस्ट मैचों की कप्तानी में टीम को 12 हार झेलनी पड़ी।

इससे पहले जब बाबर आजम पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान थे, तब उन्होंने 20 मैचों में से 10 में पाकिस्तान को जीत दिलाई थी, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा था और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे और फिर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

पाकिस्तान की टीम 23 जुलाई से 6 अगस्त के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेट-कीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह।

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस पर निर्भर), शान मसूद और उबैद शाह।

Updated on:
05 Jul 2026 12:46 pm
Published on:
05 Jul 2026 12:46 pm