5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: Vaibhav Suryavanshi ने डेब्यू के बाद सीनियर्स का किया धन्यवाद, कहा- हमेशा बेस्ट देने की कोशिश करूंगा

IND vs ENG 2nd T20 Manchester: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया। मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस और सीनियर खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi and Abhishek Sharma

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi T20I Debut: शनिवार को मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह मेंस क्रिकेट के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। बिहार के इस 15 साल और 99 दिन के बल्लेबाज ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में छक्का लगाकर अपने आगमन का ऐलान किया और मैच के बाद वादा किया कि जब भी जरूरत होगी, वह अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे।

मैच के बाद लिखा खास मैसेज

वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद फैंस, टीम के साथियों और सीनियर खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है। मैच के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर भारत की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और जब भी जरूरत होगी, वह अपना बेस्ट देते रहेंगे।

उन्होंने लिखा, "सभी मैसेज से बहुत खुश हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स को आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अपने देश को प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर सच में बहुत शुक्रगुजार हूं, और मैं हमेशा अपनी टीम के लिए हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का हर चीज के लिए धन्यवाद।"

डेब्यू मैच में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

वैभव ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने भारत की जर्सी में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला 16 साल 205 दिन की उम्र में खेला था। हालांकि, डेब्यू मुकाबले में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 छक्के लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम को दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 190 रन लगाए। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 43 और ईशान किशन ने 49 रनों की दमदार पारी खेली। मगर इंग्लैंड ने 191 रनों के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए ही 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम की ओर से जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली।