क्रिकेट

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

Ban W vs Ned W Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का 5वां मुकाबला रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्‍ट में खेला गया, जिसमें बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। बांग्‍लादेश की ओर से जुआरिया फिरदौस ने मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा।
2 min read
Jun 14, 2026
Ban W vs Ned W Highlights
नीदरलैंड के खिलाफ शॉट खेलतीं जुआरिया फिरदौस। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Bangladesh Women vs Netherlands Women Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में रविवारी को डबल हेडर का पहला मुकाबला सुपर संडे में बर्मिंघम के एजबेस्‍ट में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। बांग्‍लादेश ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्‍य को हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्‍लादेश ने एजबेस्‍टन में इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह ग्रुप ए में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है।

एजबेस्‍टन में पहली बार महिला टी20 इंटरनेशनल में हुआ रन चेज

बर्मिंघम के एजबेस्‍टन में बांग्‍लादेश बनाम नीदरलैंड महिला टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले से पहले कोई टीम रन चेज करके नहीं जीती थी। इससे पहले इस मैदान पर 8 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गई थे, जिनमें पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने ही जीत हासिल की थी। ये पहली बार है, जब बाद में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

कप्‍तान बैबेट का अर्धशतक गया बेकार

मैच की बात करें तो नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 139 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए। उन्‍होंने 45 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। इसके अलावा, हीथर सीगर्स ने 16, रॉबिन रिज्के और आइरिस ज्विलिंग ने 13-13 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2, फारिहा तृष्णा, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, और रितू मोनी ने 1-1 विकेट लिया।

फिरदौस और अख्तर ने दिलाई मजबूत शुरुआत

बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के ओपनर जुआरिया फिरदौस और दिलारा अख्तर ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दिलाई। फिरदौस ने 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। दिलारा ने 26 रन बनाए। शर्मिन अख्तर 32 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 और शोर्ना अख्तर 17 गेंदों पर 18 रन की नाबाद पारी खेलते टीम की जीत सुनिश्चित की। नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डी लांगे ने 2 विकेट लिए।

ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर पहुंची बांग्‍लादेश

नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही बांग्लादेश ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश का यह पहला मैच था और जीत के साथ उसके 2 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया के भी एक मैच से 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट बांग्लादेश से बेहतर है। नीदरलैंड हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

Updated on:
14 Jun 2026 06:57 pm
Published on:
14 Jun 2026 06:24 pm
Also Read
View All
UAE ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल मैच में 1 रन से जीत अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

‘मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर…’, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया ने कही ये बात, चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

जो रूट फिर बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, ब्रेडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को मिली हेड कोच की ज़िम्मेदारी

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कहा – टैलेंट है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में वह बहुत नीचे हैं