क्रिकेट

आस‍िफ नजरूल ने ऐसे क‍िया मीटिंग में ‘खेला’, नहीं सुनी क्रिकेटरों की आवाज़, समझें टी20 विश्व कप से कैसे बाहर हुआ बांग्लादेश!

बांग्लादेश के क्रिकेटरों का कहना है कि सरकार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली। फैसले की प्रक्रिया से ज्यादा, इसे लेने के तरीके ने उन्हें निराश और असंतुष्ट किया है। खिलाड़ियों को लगा कि वे किसी चर्चा या निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उन्हें सिर्फ पहले से तय पटकथा सुनाई गई।
2 min read
Jan 23, 2026
Bangladesh T20 World Cup snub row
बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम। (फोटो- Cricbuzz)

Bangladesh, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो गया है। बांग्लादेश की सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए विश्व कप के मैचों के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला किया है। गुरुवार को बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच एक मीटिंग हुई। उम्मीद थी कि इस मीटिंग में खिलाड़ियों की बात सुनी जाएगी। लेकिन बैठक में उनसे सहमति लेने के बजाय उन्हें पहले से लिए गए फैसले की जानकारी दी गई।

बांग्लादेश के क्रिकेटरों की नहीं सुनी आवाज़

बांग्लादेश के क्रिकेटरों का कहना है कि सरकार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली। फैसले की प्रक्रिया से ज्यादा, इसे लेने के तरीके ने उन्हें निराश और असंतुष्ट किया है। खिलाड़ियों को लगा कि वे किसी चर्चा या निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उन्हें सिर्फ पहले से तय पटकथा सुनाई गई। एक क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "मीटिंग हमारी सहमति के लिए नहीं बुलाई गई थी। हमें सिर्फ यह बताने के लिए बुलाया गया कि क्या होने वाला है। फैसला पहले ही हो चुका था और हमारी बातों का उस पर कोई असर नहीं पड़ा।"

आसिफ नजरुल ने कर दिया खेला

बैठक में ज्यादातर बातचीत खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने की, जबकि बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल काफी सीमित भूमिका में नजर आए। बैठक के बाद नजरुल ने मीडिया से कहा, "हमने खिलाड़ियों से मुलाकात की और सरकार के नजरिए तथा फैसले की वजहें समझाईं। यह निजी बातचीत थी, इसलिए खिलाड़ियों ने क्या कहा, इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। लेकिन वे हालात को समझते नजर आए।" उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत में सुरक्षा की स्थिति नहीं बदली है और न ही आईसीसी तथा भारत सरकार ने बांग्लादेश की चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी चुप रहे

बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल बैठक के बाद मायूस दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विश्व कप खेलने की उम्मीद जताई, लेकिन उनके शब्दों में आत्मविश्वास की कमी साफ झलक रही थी। खिलाड़ियों की ओर से कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बैठक में कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और टूर्नामेंट में खेलने को इच्छुक है। उन्होंने हाल के महीनों में मजबूत टी20 यूनिट बनने के लिए की गई कड़ी मेहनत और मिले सकारात्मक नतीजों का जिक्र किया। एक अन्य क्रिकेटर ने कहा, "अगर हम नहीं जाते, तो नुकसान हमारे क्रिकेट का होगा। हमने इतनी मेहनत की, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा।"

Updated on:
23 Jan 2026 12:42 pm
Published on:
23 Jan 2026 12:41 pm
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला