क्रिकेट

जिम्बाब्वे के अनुरोध पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड त्रिकोणीय सीरीज के लिए राजी, 13 सितंबर से होगी शुरू

इस त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश ( Bangladesh ) और जिम्बाब्वे ( Zimbabwe ) के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान ( Afghanistan ) होगी।

less than 1 minute read

ढाका।आईसीसी के द्वारा जिम्बाब्वे क्रिकेट को निलंबित किए जाने के बाद बांग्लादेश ने उस पर मेहरबानी दिखाई है। दरअसल, जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर बांग्लादेश त्रिकोणिय वनडे सीरीज खेलने के लिए राजी हो गया है। इस सीरीज के मेजबानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ही करेगा और इसकी शुरुआत 13 सितंबर से होगाी। ये सीरीज 24 सितंबर तक चलेगी और सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान होगी।

आईसीसी के निलंबन के बाद मंडराया था सीरीज पर खतरा

आपको बता दें कि आईसीसी ने जब जिम्बाब्वे क्रिकेट को निलंबित किया था तो सबसे पहले इस सीरीज पर खतरा मंडराया था। बीच में ये खबरें आई थीं कि अब अफानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है, लेकिन जिम्बाब्वे के अनुरोध पर बांग्लादेश इस सीरीज की मेजबानी के लिए तैयार हो गया है।

पहले अफगानिस्तान से ही खेलना था बांग्लादेश को

इसके बारे में जानकारी देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी प्रमुख निजामुद्दीन चौधरी ने कहा है, ''ICC FTP शेड्यूल के मुताबिक, अफगानिस्तान की टीम एकमात्र टेस्ट मैच, वनडे और टी20 की सीरीज के लिए बांग्लादेश आएगी, लेकिन जिम्बाब्वे के अनुरोध के बाद वनडे सीरीज को त्रिकोणीय श्रृखंला के लिए हम राजी हो गए हैं।''

आपको बता दें कि आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद जिम्बाब्वे की टीम आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पाएगी। इसके अलावा अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई मुकाबले भी नहीं खेल पाएगी।

Updated on:
08 Aug 2019 04:43 pm
Published on:
08 Aug 2019 10:06 am
Also Read
View All
‘मैं तुम्हारे चेहरे पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा’, जानें क्यों वीरेंद्र सहवाग की बात सुन मुरली कार्तिक हुए असहज

IPL 2026 में शतक जीत की गारंटी नहीं! इस सीजन अबतक लगी 9 सेंचुरी, ज़्यादातर मुकाबलों में शतकीय पारी के बाद भी हारी टीम

‘हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं’ वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्‍यू को लेकर बड़ा बयान

Rohit Sharma Birthday: 50 शतक, 111 अर्धशतक और 20109 रन… रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई