क्रिकेट

क्या पाकिस्तान में आयोजित होंगे बांग्लादेश के टी20 वर्ल्डकप के मैच? PCB ने आईसीसी को दिया सुझाव

पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में खेलेगा। इससे पहले जब पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की थी, तब भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे।

2 min read
Jan 21, 2026
बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम। (Photo Credit - IANS)

Bangladesh T20 World Cup Venue: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के मुकाबले खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आना चाहती है। दरअसल, आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद से बांग्लादेश में भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि आईपीएल के ब्रॉडकास्ट को लेकर भी वहां विरोध किया गया और उसे बैन कर दिया गया।

इसके बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में अपने वर्ल्डकप के मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया। आईसीसी के समझाने के बावजूद बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहा, जिसके बाद आईसीसी ने 21 जनवरी की तारीख मुकर्रर कर दी है। इस तारीख तक बांग्लादेश को भारत में वर्ल्डकप खेलने के लिए हामी भरनी होगी, वरना उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

3 मैचों की वनडे सीरीज में 240 रन, फिर भी विराट कोहली से छिन गई नंबर 1 की कुर्सी, जानें क्या है वजह

बीच में कूदा पाकिस्तान

इस मामले में अब पाकिस्तान ने भी एंट्री मार ली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़ी एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीसीबी की तरफ से आईसीसी को एक मेल भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की सभी चिंताएं सही हैं और टी20 वर्ल्डकप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पाकिस्तान में होस्ट किए जाने चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा है कि बांग्लादेश की जो भी मांगें हैं, उन्हें माना जाना चाहिए। अगर बांग्लादेश की टीम भारत या श्रीलंका में मैच खेलने में असमर्थ रहती है, तो पाकिस्तान उनके मुकाबलों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तान से समर्थन के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने उनका समर्थन किया। इसके बाद यह भी अटकलें लगाई जाने लगीं कि पाकिस्तान वर्ल्डकप का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब भारत में मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद बीसीसीआई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। पहले बांग्लादेश में आईपीएल ब्रॉडकास्ट रोका गया और अब बांग्लादेश भारत में टी20 वर्ल्डकप के मुकाबले खेलने से इनकार पर अड़ा हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर