क्रिकेट

बासित अली ने शोएब से की मांग, कनेरिया के साथ भेदभाव करने वाले खिलाड़ियों का बताएं नाम

- बासित अली ( Basit Ali ) ने कहा कि शोएब अख्तर ( Shoaib Akhtar ) को प्रचार और प्रसार करने की जरूरत नहीं है - शोएब अख्तर ने किया था दानिश कनेरिया ( Danish Kaneria ) के साथ हुए धर्म के आधार पर भेदभाव का खुलासा

2 min read
basit_ali.jpeg

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ( shoaib akhtar ) के दानिश कनेरिया ( Danish kaneria ) को लेकर किए गए खुलासे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट ( Pakistan Cricket ) में भूचाल आ गया है। हर कोई उन खिलाड़ियों का नाम जानना चाहता है, जिन्होंने दानिश कनेरिया के साथ उनके धर्म को लेकर भेदभाव किया था। इस बीच पूर्व क्रिकेटर बासित अली ( Basit Ali ) ने भी कहा है कि शोएब को उन खिलाड़ियों का नाम बताना चाहिए, जिन्होंने हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव किया था।

शोएब को प्रचार और प्रसार करने की जरूरत नहीं- बासित अली

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बासित अली ने कहा है, "मैं इस बात से हैरान हूं कि कनेरिया ने यह कहा कि वो बाद में उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करेंगे। शोएब को किसी तरह के प्रचार-प्रसार करने की जरूरत नहीं है। उनके काफी प्रशंसक हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन शोएब को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए।" उन्होंने कहा, "इस तरह की चीज (धर्म के नाम पर भेदभाव) मेरे समय में नहीं हुआ।"

शोएब ने किया था दानिश कनेरिया को लेकर खुलासा

आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने पिछले महीने ये खुलासा किया था कि टीम में कुछ खिलाड़ी कनेरिया के साथ उनके धर्म को लेकर भेदभाव करते थे। शोएब ने कहा था कि कनेरिया के साथ कुछ खिलाड़ी उनके हिंदू होने की वजह से उनके साथ खाना खाने से भी कतराते थे। इतना ही कनेरिया ने भी अख्तर की बात की पुष्टि की थी और कहा था कि सिर्फ अख्तर, पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक, यूनिस खान और मोहम्मद युसूफ ने उनका साथ दिया था।

Updated on:
07 Jan 2020 10:18 am
Published on:
07 Jan 2020 08:31 am
Also Read
View All
फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन

ENG vs NZ: काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, मैदान पर लूट ली महफिल