क्रिकेट

‘हीरो बनने आए थे, जीरो बन गए…’: बाबर आजम पर बुरी तरह भड़के पूर्व पाक खिलाड़ी, टीम की हालत देख बोले- अब तो मजाक बन गया है!

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी देख भड़के पूर्व पाक दिग्गज! बासित अली और कामरान अकमल ने सरेआम क्लास लगा दी। दिग्गजों ने कहा कि 'बाकी खिलाड़ी क्या चने बेच रहे थे?' और कैसे फहीम अशरफ ने हार के मुंह से टीम की इज्जत बचाई? जानें पाक क्रिकेट का मजाक बनने की असली कहानी...
2 min read
Feb 09, 2026
Basit Ali and Kamran Akmal insulting Babar Azam Pakistan team's poor batting
Basit Ali and Kamran Akmal insulting Babar Azam ( photo: espncricinfo)

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची। फहीम अशरफ ने अंत में आकर टीम की लाज बचाई और 3 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत दिलाई। इस खराब परफॉरमेंस को देखकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली और कामरान अकमल बुरी तरह भड़के।

हीरो बनने आए थे, जीरो बनकर रह गए: बासित

बासित अली ने गुस्से में कहा, 'पाकिस्तान बच गया भाई… जब शाहीन शाह अफरीदी को बल्लेबाजी के लिए बुलाना पड़े, तो आप समझ सकते हैं कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने क्या हाल किया होगा। मिडिल ऑर्डर, खासकर बाबर आजम, नवाज और शादाब खान ने बहुत खराब बल्लेबाजी की। ये अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो दुनिया भर की लीग और PSL खेलते हैं। आज ये पाकिस्तान के लिए हीरो बनने के बजाय जीरो बनकर रह गए।'

पाकिस्तानी बल्लेबाज क्या चने बेच रहे थे?…

बासित ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, 'पाकिस्तान की टीम में मैच पलटने वाला खिलाड़ी कौन है? फैंस तब खुश होते हैं जब विकेट गिरता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अब बाबर आजम बैटिंग के लिए आएंगे। लेकिन बाबर आते हैं और चले जाते हैं। आज पाकिस्तान के असली स्टार फहीम अशरफ थे, जिन्होंने 8वें नंबर पर आकर मैच जिताया। बाकी बल्लेबाज क्या चने बेच रहे थे?'

'टीम का मजाक बन गया है': कामरान

कामरान अकमल ने भी टीम की क्लास लगाते हुए कहा, 'यह मैच आसानी से जीता जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे केवल 3 गेंद रहते जीता। यह एक अच्छी शुरुआत नहीं है। फहीम ने पाकिस्तान की इज्जत बचा ली। हमने देखा है कि टीम USA ने भारत के खिलाफ क्या किया। अगर उनके गेंदबाज फिट रहे, तो पाकिस्तान को उन्हें हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे समझ नहीं आता कि पाकिस्तान हमेशा ऐसी टीमों के खिलाफ खुद को मुश्किल में क्यों डाल लेता है।'

खिलाड़ियों में समझ ही नहीं है..

अकमल ने आगे कहा, 'अगर कोई बड़ी टीम 5 या 10 साल में एक बार बुरा खेलती है, तो समझ आता है। लेकिन यहां तो टीम का मजाक ही बन गया है। ऐसा लगता है कि हम पिछले 7 सालों से वही बातें दोहरा रहे हैं। दुनिया की टीमों ने अपना स्तर ऊंचा कर लिया है। हमारे पास सफाई क्यों नहीं है? मुझे यकीन है कि कोच ने गेम प्लान बताया होगा, लेकिन खिलाड़ियों में हिम्मत या गेम की समझ ही नहीं है।'

Published on:
09 Feb 2026 02:46 pm