क्रिकेट

खालिदा जिया के निधन के चलते अब BCB को बदलना पड़ गया BPL का पूरा शेड्यूल, कैंसिल हुए मैच भी रीशेड्यूल

BCB changed BPL 2025-26 schedule: बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के चलते 30 जनवरी के मैच कैंसिल कर दिए गए थे, जिन्‍हें अब रीशेड्यूल कर दिया गया है। इसके साथ बोर्ड ने अब BPL का पूरा शेड्यूल ही बदल दिया है, जिसके तहत अब चट्टोग्राम में कोई मैच नहीं खेला जाएगा।

2 min read
Dec 31, 2025
बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग की तैयारी करती टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCBtigers)

BCB changed BPL 2025-26 schedule: बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कन्फर्म किया है कि बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2025-26) में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन के कारण कैंसिल हुए 30 दिसंबर 2025 के मैच अब 4 जनवरी 2026 को सिलहट में खेले जाएंगे। इतना ही नहीं बीसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अब ये T20 टूर्नामेंट सिलहट और ढाका में ही आयोजित किया जाएगा। चट्टोग्राम में खेले जाने मैचों को लिस्ट से हटाने का फैसला किया गया है। जिया की मौत के बाद टूर्नामेंट रुकने के कारण बीसीबी को पूरे शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। उन्‍होंने इसके लिए क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी है।

ये भी पढ़ें

खालिदा जिया के निधन की वजह से शोक में डूबा बांग्लादेश क्रिकेट, BPL T20 के इतने मैच हुए स्थगित

खालिदा जिया की मौत के चलते पूरा शेड्यूल ही बदला

शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, सिलहट चरण 3 जनवरी को खत्म होने वाला था, जिसके बाद टूर्नामेंट को चट्टोग्राम में शिफ्ट किया जाना था। हालांकि, राष्ट्रीय नेता बेगम खालिदा जिया की मौत के बाद टूर्नामेंट रुकने के कारण बीसीबी को शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।

बीपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सचिव इफ्तेखार रहमान ने कहा कि हमारे पास दो दिन का गैप है और उन दो दिनों को एडजस्ट करने के लिए हमने लीग को सिर्फ दो जगहों पर आयोजित कराने का फैसला किया है। इसलिए हम चट्टोग्राम के फैंस से माफी चाहते हैं। लेकिन, मौजूदा हालात में हमें चट्टोग्राम में मैच कैंसिल करने होंगे। इससे हम यात्रा के दो दिन बचा सकते हैं।

23 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल

अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार, सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 जनवरी तक मैच होंगे, जिसके बाद मुकाबला ढाका में शिफ्ट हो जाएगा। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 जनवरी से बाद के चरणों के मैच होंगे।
एलिमिनेटर 19 जनवरी को होना है, जिसके बाद उसी दिन डबल-हेडर में पहला क्वालिफायर होगा। एक दिन आराम के बाद दूसरा क्वालिफायर 21 जनवरी को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 23 जनवरी को होगा।

दो की जगह अब चार पिचों का होगा इस्‍तेमाल

दरअसल, क्रिकेट जगत में कई लोग बीसीबी के 12 जनवरी तक सिलहट में मैच आयोजित करने के फैसले को लेकर चिंतित थे, क्योंकि वहां की पिचें ज्यादा इस्तेमाल होने के बाद शायद उतनी अच्‍छी न रहें। इफ्तेखार ने कहा कि वे पूरे टूर्नामेंट में अच्छी खेलने की सतह सुनिश्चित करने के लिए सिलहट में दो की जगह चार पिचों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

खालिदा जिया के परिवार का क्रिकेट से है गहरा नाता, बेटे अराफात ने ही शाकिब समेत इन क्रिकेटरों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया

Also Read
View All

अगली खबर