क्रिकेट

CSK को हराने के बावजूद PBKS को दोहरा झटका, कप्तान श्रेयस समेत सभी खिलाड़ियों को भरना होगा भारी जुर्माना

CSK के खिलाफ मिली जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर और उनकी PBKS टीम के खिलाड़ियों को तगड़ा झटका भी लगा है। सीजन में लगातार दूसरी बार स्‍लो ओवर रेट के लिए श्रेयस और उनके बाकी सभी प्‍लेयर्स पर BCCI ने भारी जुर्माना लगाया है।

2 min read
Apr 04, 2026
सीएसके को हराने के बाद पवेलियन लौटते शशांक सिंह और मार्कस स्‍टोइनिस। (फोटो सोर्स: IANS)

आईपीएल 2026 में शुक्रवार रात चेपॉक में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। पंजाब ने पांच बार की चैंपियन टीम को हर क्षेत्र में पछाड़ते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके चलते चेन्नई को इस सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पारी के दूसरे हाफ में गेंदबाजों का कुछ नियंत्रण हट गया और उन्होंने काफी रन लुटाए, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। इसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 210 रनों के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के बावजूद पंजाब कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच की गलती को फिर से दोहराया, जिसकी सजा अब उनकी टीम के सभी प्‍लेयर्स को भुगतनी होगी।

श्रेयस अय्यर पर धीमे ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है, जो इस सीजन में टीम की दूसरी गलती है। उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों और 'इम्पैक्ट प्लेयर' पर 6-6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें

CSK vs PBKS: ‘बहुत अच्छा स्कोर था’, लगातार दूसरी हार के बाद फूटा कप्तान रुतुराज का गुस्‍सा, इन प्‍लेयर्स के सिर फोड़ा ठीकरा

आईपीएल की ओर से जारी किया गया ये बयान

आईपीएल की ओर से शनिवार सुबह बयान जारी कर बताया गया है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 7वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है) के तहत यह उनकी टीम की इस सीजन की दूसरी गलती थी।

अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) पर 6-6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है। ज्ञात हो कि पंजाब किंग्‍स के पहले मैच में भी इसी कारण से अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

अय्यर ने प्रियांश और प्रभसिमरन को दिया जीत का श्रेय

मैच के बाद जीत के लिए अय्यर ने ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को एक बेहतरीन शुरुआत देने का श्रेय दिया। इस जोड़ी ने 4.2 ओवरों में पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की, जिसने पंजाब के लिए मैच का माहौल तैयार कर दिया। अय्यर ने बताया कि कैसे उनकी आक्रामक शुरुआत ने पंजाब को लक्ष्य का पीछा करने में मजबूती से आगे बढ़ाया।

अय्यर ने कहा कि जिस तरह से हमने आज शुरुआत की, मुझे लगता है कि वह हमारे लिए एक जबरदस्त शुरुआत थी। प्रियांश और प्रभ ने शुरुआत में अपना काम बखूबी किया और फिर हमारे लिए आगे बढ़ने का रास्ता साफ कर दिया। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि जिस तरह से वे पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें हमें इस तरह की शुरुआत देते देखना शानदार है और यह हमारे लिए लय को स्थिर करता है।

Published on:
04 Apr 2026 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर