जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक यहां चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक बार उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 27 जनवरी 2023 को इस मैदान पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। इसके बाद से 1,350 दिनों तक यहां कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ। उस आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 21 रन से हरा दिया था।