टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। उन्होंने 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी। नेपाल के संदीप लामिछाने इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी सबसे तेजी से 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। अर्शदीप सिंह ने 64 मैचों में 100 विकेट पूरे कर भारतीय गेंदबाजों के बीच यह उपलब्धि हासिल की थी।