क्रिकेट

IPL 2025 के दौरान नहीं नजर आएंगे तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी के विज्ञापन!

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को स्‍पेशल बनाने के लिए बीसीसीआई खास तैयारी कर रहा है। इस सीजन की ओपनिंग सेरेमनी सभी 13 वेन्‍यू पर आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 11:39 AM IST
IPL 2025

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद की 22 मार्च को कोलकाता में बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बीसीसीआई तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी से संबधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकता है। हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीसीआई से आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों के दौरान तंबाकू से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। 

महिला विश्व कप वेन्यू पर फैसला

बीसीसीआई इस साल भारत में खेले जाने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के वेन्यू पर फैसला करेगा। बता दें कि अक्टूबर में होने वाले टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है।

Updated on:
19 Mar 2025, 11:39 AM IST
Published on: