क्रिकेट

BCCI का बड़ा फैसला, टेस्ट से संन्यास के बावजूद विराट कोहली-रोहित शर्मा को मिलती रहेगी यह सुविधा

Virat Kohli and Rohit Sharma's grade A+ contract will continue: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिन देवजीत सैकिया ने कहा, विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2025, 6:01 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli playing domestic cricket
रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo- IANS)

BCCI will continue Virat Kohli and Rohit Sharma's grade A+ contract: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज क्रिकेट विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया है। ऐसे में दोनों क्रिकेटर्स के बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे थे, लेकिन अब बोर्ड की ओर से इस पर अपडेट दिया गया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के A+ ग्रेड को जारी रखने का फैसला किया है। बोर्ड ने पिछले महीने ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा की थी, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड A+ में रखा गया था।

अब इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगी। वह अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। उन्हें ग्रेड A+ में मिलने वाली सभी तरह की सुविधाएं पूर्व की भांति मिलती रहेंगी।

रोहित-विराट ने हाल ही में लिया था टेस्ट से संन्यास

रोहित शर्मा ने जहां 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, वहीं दिग्गज क्रिकेटर ने 12 मई को इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी थी। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने 2024 में ही टी-20 पुरुष वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (2024-25)

ग्रेड ए+ ( हर खिलाड़ी को सालाना 7 करोड़ रुपए)
-रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड-ए ( हर खिलाड़ी को सालाना 5 करोड़ रुपए)
-मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत।

ग्रेड-बी (हर खिलाड़ी को सालाना 3 करोड़ रुपए)
-सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी- (हर खिलाड़ी को सालाना 1 करोड़ रुपए)
-रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई,संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती।