30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट में किया यह कमाल

Ravindra Jadeja: आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 400 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं, जबकि दूसरे नंबर बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज है, जिनके नाम 327 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 14 May 2025, 4:18 PM IST

Parthiv Patel prediction for Ravindra Jadeja

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ravindra Jadeja in Test Cricket: टीम इंडिया अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी, लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। दरअसल, रवींद्र जडेजा आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में लंबे समय तक नंबर-1 रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 400 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं, जबकि दूसरे नंबर बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज है, जिनके नाम 327 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा टॉप-10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने की भविष्यवाणी, यह टीम जीतेगी अपना पहला IPL खिताब

रवींद्र जडेजा 38 महीनों से नंबर-1 ऑलराउडर

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 9 मार्च 2022 को टॉप पर पहुंचे थे, तब से वह नंबर-1 पोजिशन पर बरकरार है। उस वक्त वह वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पीछे छोड़ शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हुए थे। रवींद्र जडेजा ने अब तक भारत की ओर से 80 टेस्ट मैच की 118 इनिंग में 34.74 की औसत से कुल 3370 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, IPL के बचे हुए मुक़ाबले खेलने के लिए भारत वापस आया ये दिग्गज

बॉलिंग की बात करें तो रवींद्र जडेजा 80 टेस्ट मैच की 150 में 2.53 की इकॉनमी से कुल 323 विकेट चटकाए हैं। उनका इनिंग में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 7/42 है। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 बार 5 विकेट और 13 बार 4 विकेट चटकाए हैं।