क्रिकेट

Asia Cup 2025: वो बल्लेबाज, जिसके नाम के एशिया कप टी20 में सबसे बेहतरीन औसत

Best batting average in Asia Cup T20: एशिया कप टी20 2025 का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि एशिया कप टी20 में सबसे अच्‍छा औसत किस बल्‍लेबाज का रहा है।

2 min read
Sep 01, 2025
एशिया कप ट्रॉफी। (फोटो सोर्स: IANS)

Best batting average in Asia Cup T20: Asia Cup 2025 का आगाज होने में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। क्‍या आप जानते हैं कि एशिया कप टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। कोहली के नाम सबसे शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। कोहली ने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी देखने को मिले। इस दौरान में कोहली के बल्‍ले से 40 चौके और 11 छक्के आए।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025 से पहले गजब की फॉर्म में पाकिस्तान टीम ने रचा इतिहास, T20i में पहली बार किया ये कारनामा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी 122 रन की पारी

बता दें कि विराट कोहली 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 122 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। इस पारी में कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और 12 चौके लगाए थे। टीम इंडिया ने 212/2 का स्कोर बनाने के बाद 101 रन से जीत दर्ज की थी। एशिया कप टी20 में इतने ही रनों की पारी हांगकांग के बाबर हयात भी खेल चुके हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को ओमान के विरुद्ध 60 गेंदों में 122 रन बनाए थे।

इब्राहिम जादरान दूसरे स्‍थान पर

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बेहतरीन औसत के मामले में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 60.50 की औसत के साथ 121 रन अपने नाम किए। ठीक इतने ही मुकाबले में इसी औसत के साथ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने भी बल्लेबाजी की।

महमुदुल्लाह 57.66 के औसत के साथ 5वें पायदान पर

बांग्लादेश के महमुदुल्लाह लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 57.66 के औसत के साथ कुल 173 रन जुटाए। इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान 50 से ज्यादा की औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले छठे और अंतिम बल्लेबाज हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छह मुकाबलों में 56.20 के औसत के साथ 281 रन अपने खाते में जुटाए।

Also Read
View All

अगली खबर