क्रिकेट

धोनी के रिटायरमेंट के करीब 10 महीने बाद भुवनेश्वर ने उस दिन शेयर की गई तस्वीर का राज बताया

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब करीब 10 महीने बाद भुवनेश्वर कुमार ने उस दिन शेयर की तस्वीर को लेकर खुलासा किया है।

2 min read
Jul 01, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कई युवा खिलाड़ियों को परिपक्व क्रिकेटर बनाया है। धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है खासकर करके उनके साथ खेल चुके खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्हीं में से एक हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) । हाल ही भुवनेश्वर ने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन कप्तान और उतना ही शानदार इंसान बताया।

कोपरेटिव नेचर के हैं धोनी
भुवी ने धोनी के रिटायरमेंट के दिन शेयर की गई तस्वीर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर मैंने माही भाई के रिटायरमेंट के वक्त डाली थी, क्योंकि जब वह रिटायर हुए थे तो उनके लिए एक पोस्ट करना था। धोनी जिस तरह के प्लेयर हैं वो सभी को पता है, लेकिन जिस तरह के वो इंसान है उसके लिए मैंने पोस्ट किया था। वो बेहद ही कोपरेटिव नेचर के इंसान हैं। किसी से भी पूछोंगे तो वह यही कहेगा कि धोनी में मेरी बहुत मदद की थी। कोई भी यह नहीं बताएगा कि वो किस तरह से सभी को मार्गदर्शन देते थे।

धोनी ने 15 अगस्त को लिया था संन्यास
इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को शाम 7:30 बजे अचानक संन्यास लेने की घोषणा की थी। इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए 2019 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद वह दोबारा भारत की तरफ से कभी मैदान पर खेलने नहीं उतरे।

भुवनेश्वर को सौंपी टीम इंडिया की उपकप्तानी
श्रीलंका दौरे पर जहां शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका में टी20 और वनडे सीरीज खेलने पहुुंचे भुवी ने अपनी मन की बातों से क्वारंटीन के दौरान रूबरू करवाया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भुवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धोनी को बात कर रहे हैं।

Updated on:
01 Jul 2021 03:31 pm
Published on:
01 Jul 2021 03:25 pm
Also Read
View All