मिताली ने लगाया शानदार अर्धशतक
शेफाली के आउट होने के बाद मिताली ने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन हरमनप्रीत (19) रन बनाकर आउट हो गईं। एक तरफ जहां भारत के विकेट गिरते रहे तो वहीं मिताली दूसरे छोर से पारी को संभाले रहीं लेकिन अंत में वह रनआउट हो गईं। भारत की पारी में दीप्ति शर्मा ने पांच, स्नेह राणा ने पांच, तानिया भाटिया ने दो रन और पूनम यादव ने 10 रन बनाए, जबकि झूलन गोस्वामी 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया था।