क्रिकेट

RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार के पास आज IPL में इतिहास रचने का मौका, बस एक विकेट लेते ही हासिल कर लेंगे ये बड़ी उपलब्धि

RCB vs CSK: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार एक बड़े मील के पत्थर के करीब हैं। आज रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट लेते ही वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
2 min read
Apr 05, 2026
RCB vs CSK
विराट कोहली और भुवनेश्‍वर कुमार। (फोटो सोर्स: IANS)

RCB vs CSK: आईपीएल 2025 में आज रविवार 5 अप्रैल को सीजन का दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। सुपरसंडे का पहला मुकाबला जहां दोपहर को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा तो दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जब भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में गेंदबाजी के लिए उतरेंगे तो उनके पास आईपीएल में इतिहास रचने का मौका होगा। सिर्फ एक विकेट चटकाते ही वह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।

IPL में 200 विकेट पूरे करने वाली पहले तेज गेंदबाज बनेंगे!

भुवी एक विकेट लेते ही आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाली पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे, क्‍योंकि कोई अन्‍य तेज गेंदबाज इस पड़ाव तक नहीं पहुंच सका है। जबकि आईपीएल में 200 या उससे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 176 मैचों में 224 विकेट लिए हैं। इस मामले में भुवी दूसरे गेंदबाज होंगे।

डेथ ओवर में भी भरोसेमंद विकल्प

बता दें कि पिछले कुछ सालों में भुवी ने अपने खेल में काफी बदलाव किया है। पहले उन्हें मुख्य रूप से नई गेंद से स्विंग कराने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वह मैच के आखिरी ओवरों (डेथ ओवर) में भी एक भरोसेमंद विकल्प बन गए हैं। नकल बॉल जैसी विविधताओं का इस्तेमाल और सटीक यॉर्कर फेंकने की क्षमता ने उन्हें एक संपूर्ण टी20 गेंदबाज बना दिया है, जो मैच के किसी भी चरण में गेंदबाजी करने में सक्षम है।

आरसीबी को खिताब जिताने में निभाई थी अहम भूमिका

पिछले सीजन में आरसीबी को खिताब जिताने में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई थी। जहां जोश हेजलवुड ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं भुवनेश्वर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 17 विकेट लिए। उनका प्रभाव पारी के आखिरी ओवरों में साफ तौर पर दिखा। जहां उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए। इनमें पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में की गई एक अहम गेंदबाजी भी शामिल है।

पहले मैच सिर्फ 31 रन देकर चटकाया एक विकेट

इस सीजन की शुरुआत में जोश हेजलवुड के उपलब्ध न होने के कारण भुवनेश्वर ने आरसीबी की गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाल हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट लिया था और पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी टीम के लिए अहम योगदान दिया था।

Updated on:
05 Apr 2026 02:39 pm
Published on:
05 Apr 2026 02:38 pm