क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका, अब चोट के चलते पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

Jack Edwards ruled out of IPL 2026: पैट कमिंस और ईशान मलिंगा के IPL 2026 खेलने पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगा हुआ है। इसी बीच SRH के लिए एक और बुरी खबर आ गई है। तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Mar 20, 2026
Pat Cummins started bowling
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम। (फोटो सोर्स: IPL)

Jack Edwards ruled out of IPL 2026: आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की लिस्‍ट लंबी होती जा रही है। अपने प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस और ईशान मलिंगा की इंजरी से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्‍ट्रेलियाई पेसर जैक एडवर्ड्स पैर चोट में चोट के चलते पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 25 साल के इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को पिछले ऑक्शन में एसआरएच (SRH) ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें इस सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू करना था, लेकिन अब उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए वह एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।

बीबीएल में किया था कमाल का प्रदर्शन

एडवर्ड्स का बिग बैश लीग 2025-26 सीजन बहुत अच्छा रहा था। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैचों में 19 विकेट लिए और 133 रन बनाए। बीबीएल फाइनल में सिक्सर्स के पर्थ स्कॉर्चर्स से हारने के चार दिन बाद उन्होंने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, यह मैच उनके लिए कुछ खास यादगार नहीं रहा। उन्होंने दो ओवर में 25 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया और छह गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए। उसके बाद से उन्होंने अपनी स्टेट टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए दो शेफील्ड शील्ड मैच खेले हैं। इनमें से आखिरी मैच गुरुवार ही खत्म हुआ है।

ईशान किशन संभालेंगे टीम की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह एक और बड़ा झटका है। सीजन की शुरुआत में टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस भी टीम के साथ नहीं होंगे, क्योंकि वह कमर की चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी संभालेंगे। जबकि ईशान मलिंगा के खेलने पर भी प्रश्‍नचिन्‍ह लगा हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की चोटों की लिस्‍ट हो रही लंबी

एडवर्ड्स की चोट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की चोटों की लिस्ट को और लंबा करती है। कमिंस के अलावा, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस भी चोटों के कारण आईपीएल के कुछ मैचों या पूरे सीजन से बाहर रहेंगे।

एसआरएच 28 मार्च को बेंगलुरु में होने वाले 19वें सीजन के पहले मैच में हिस्सा लेगी। इस मैच में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Updated on:
20 Mar 2026 10:27 am
Published on:
20 Mar 2026 10:27 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला