20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों के PSL 2026 में खेलने पर लटकी सरकार की तलवार, जानें पूरा मामला

Bangladesh cricketers participation in PSL 2026: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया है कि वह अपने प्‍लेयर्स को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पीएसएल खेलने के लिए भेजेगी, क्‍योंकि वहां की स्थिति सामान्‍य नहीं है। वहां खिलाड़ियों को जोखिम हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 20, 2026

Bangladesh cricketers participation in PSL 2026

बांग्‍लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान। (फोटो सोर्स: IANS)

Bangladesh cricketers participation in PSL 2026: बांग्लादेश के खिलाड़ियों के आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) खेलने पर प्रश्‍नचिन्‍ह लग गया है, क्योंकि अब उनकी भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सतर्क है। इसलिए, अंतिम फैसला बांग्लादेश सरकार पर ही छोड़ दिया गया है। बीसीबी ने छह खिलाड़ियों मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन एमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए थे और ये सभी 26 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे।

'पाकिस्‍तान की स्थिति सामान्य नहीं'

बीसीबी ने अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से पहले सरकार से सलाह लेने का फैसला किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट में बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल अबेदिन के हवाले से कहा गया है कि हम पीएसएल के लिए अपने क्रिकेटरों को भेजने से पहले सरकार से अनुमति लेंगे। सामान्य परिस्थितियों में इन चीजों की जरूरत नहीं होती। हम मंजूरी देते हैं, वे जाते हैं, खेलते हैं और लौट आते हैं। लेकिन, स्थिति सामान्य नहीं है और खिलाड़ियों को लेकर जोखिम है। इसलिए हम इस पर सरकार के साथ चर्चा करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि हम सरकार से यह जानने की कोशिश करेंगे कि वहां यात्रा करना सुरक्षित होगा या नहीं और सरकार के उस फैसले के आधार पर ही हमें यह अंतिम फैसला लेना होगा कि खिलाड़ी जाएंगे या नहीं। क्योंकि हमारे लिए वहां की स्थिति को समझना वास्तव में संभव नहीं है।

अबेदिन ने यह भी कहा कि बीसीबी खतरे के स्तर का निर्धारण नहीं कर सकता, क्योंकि ये विवरण सरकार की ओर से ही दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को एओसी दी जाएगी, लेकिन टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी स्थिति पर निर्भर करेगी। यह मुमकिन है कि सरकार को इस बारे में पता हो। अब प्‍लेयर्स का खेलना उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।

13 अप्रैल से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ व्‍हाइट बॉल सीरीज

वहीं, अगर सरकार से मंजूरी मिल भी जाती है, तो पीएसएल में जाने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज की तैयारी के लिए कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को तीन वनडे और उतने ही T20 मैच खेलने के लिए ढाका पहुंचने वाली है। बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को पीएसएल के लिए आंशिक एनओसी जारी की है, जिससे यह पक्का हो सके कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहें, क्योंकि बांग्लादेश अभी भी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बना हुआ है।

मुस्तफिजुर को दी गई ये एनओसी

रिपोर्ट के अनुसार, मुस्तफिजुर को 26 मार्च से 12 अप्रैल तक और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक के लिए एओसी दी गई है। इससे पहले उन्हें आईपीएल 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलना था, लेकिन बांग्लादेश में कई हिंदुओं की हत्याओं के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते फैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।