क्रिकेट

पहली बार मैन ऑफ द सीरीज बने बुमराह, तीसरे मैच से बने ये सात रिकॉर्ड

तीन टी-20 मैचों की सीरीज को जीत कर भारतीय टीम ने एकबार फिर अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे मैच में बने कई रिकॉर्ड्स...
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 12:05 PM IST
chahal

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में 6 रनों से हराकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। बारिश की खलल के बाद 20 ओवरों का मुकाबला 8 ओवर का कर दिया गया था। जिसमें संतुलित बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को शिकस्त देने में कामयाब हो सकी। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। साथ ही बुमराह मैन ऑफ दे सीरीज के खिताब से भी नवाजे गए। बुमराह के क्रिकेट करियर में यह पहला मौका है, जब उन्हें किसी टी-20 सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज चुना गया हो। इसके अलावा भी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड बने। आईए डालते है एक नजर इन रिकॉर्डों पर....

1. 100 टी-20 खेलने वाली तीसरी टीम बनी न्यूजीलैंड
कीवी टीम को केरल में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बावजूद इसके न्यूजीलैंड टीम के नाम पर एक खास उपलब्धि भी दर्ज हुई। दरअसल कीवी टीम भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेलने वाली टीम बन गई। ऐसा करने वाली न्यूजीलैंड दुनिया की सिर्फ तीसरी टीम है। न्यूजीलैंड से ज्यादा पाकिस्तान (120) और दक्षिण अफ्रीका ने (100) टी20 मैच खेले हैं।

2. सीरीज के सबसे किफायदी गेंदबाज रहें बुमराह
टी-20 रैंकिंग में नंबर वन की पोजीशन पर रहे बुमराह के लिए यह सीरीज काफी अच्छा साबित हुआ। तीन मैचों की इस सीरीज में बुमराह सबसे किफायदी गेंदबाज साबित हुए। बुमराह ने निर्णायक मैच में भी 9 रन देकर 2 विकेट झटकने का कारनामा किया। बुमराह इस टी-20 सीरीज में 174 गेंदों में 141 रन खर्च करते हुए 6 विकेट झटके।

3. तिरुवनंतपुरम के नाम दर्ज हुआ खास उपलब्धि
बारिश की समस्या के बावजूद तिरुवनंतपुरम ने तीसरे मैच का सफल आयोजन कर अपनी कामयाबी का परचम लहराया। साथ ही तिरुवनंतपुरम भारत का 19वां ग्राउंड बना, जहां पर इंटरनेशनल टी-20 मैच का आयोजन किया गया हो। बता दें कि करीब 29 साल के बाद तिरुवनंतपुरम में कोई इंटरनेशनल मैच खेला गया था।

4. सचिन के बाद धोनी
भारतीय टीम की जीत में अपनी भूमिका अदा करने के लिहाज से धोनी अब दुसरे स्थान पर आ गए है। धोनी के आगे एक मात्र खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। कल की जीत में बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये 256वीं जीत है। इससे ज़्यादा मैच सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने जीते हैं।

5. कोहली ने तोड़ी हरभजन का रिकॉर्ड
भारत की जीत को सुनिश्चित करने के मामले में कोहली ने हरभजन सिंह का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। विजेता टीम में शामिल क्रिकेटर के रूप में हरभजन सिंह के नाम पर 185 मैचों का रिकॉर्ड दर्ज था। मतलब कि भज्जी ने अपने करियर में ऐसे 185 मैच खेलें जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली। अब कोहली ने भज्जी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। कोहली 186 जीत के साथ इस मामले में पांचवें नम्बर पर हैं।

6. टीम इंडिया ने चौथी बार किया ये कारनामा

ऐसा चौथी बार हुआ जब भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ आखिरी और निर्णायक मैच में जीत हासिल की। इससे पहले 2016 में भारत ने श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे और 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड को सीरीज़ में 2-1 से हराया था।

7. पाकिस्तान बना नंबर वन

भारत की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान से भी हट गया। अब पाकिस्तान नंबर एक पर काबिज हो गया है। अब नंबर एक और नंबर दो के बीच चार अंकों का फासला ही है। भारत 119 अंकों के साथ अभी पांचवें नंबर पर है।

Published on: