
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल एक साथ दो-दो खेलों में महारत रखते हैं। क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाने वाले चहल शतरंज का खेल भी काफी अच्छा खेलते हैं। इसकी जानकारी चहल ने खुद ट्वीट कर किया। केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए जब दोनों टीमें फ्लाइट से जा रही थी, तब रास्ते में चहल ने कीवी क्रिकेटर ईश सोढ़ी के साथ शतरंज के दो मुकाबले खेले। खास बातत यह रही कि चहल ने दोनों ही मुकाबले में ईश सोढ़ी को शिकस्त दी। चहल ने इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।
ईश सोढ़ी को दो बार हराया
ईश सोढ़ी ने राजकोट टी-20 में कसी हई गेंदबाजी की थी। जिसके दम पर कीवी टीम भारतीय टीम को हराने में कामयाब रही थी। लेकिन चेस में जब सोढ़ी और चहल का मुकाबला हुआ तो कीवी टीम को मात खानी पड़ी। पहले मैच में चहल ने बाजी मारते हुए चेकमेट से ईश सोढ़ी के सभी दांव समाप्त कर दिए और जीत गए। इसके बाद सोढ़ी ने उन्हें दूसरे मुकाबले के लिए आमंत्रित किया और यहाँ भी बाजी युजवेंद्र चहल ने मारी और एक बार फिर जीत दर्ज कर ईश सोढ़ी की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। चहल और सोढ़ी ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी प्रदान की।
अंडर-12 के नेशनल चेस चैंपियन हैं चहल
चहल क्रिकेट और शतरंज में बराबर अधिकार रखते हैं। क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले चहल शतरंज में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से खेल चुके हैं। चहल अंडर-12 में नेशनल चेस चैंपियन रहे। यजुवेंद्र चहल ग्रीस वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दो बार हार झेलने के बाद सोढ़ी ने तीसरे रांउड के लिए भी चहल को आमंत्रित किया हैं।
क्रिकेट में शानदार शुरूआत
चहल ने क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की है। वे अबतक 14 एकदिवसीय मैचों से 21 विकेट हासिल कर चुके हैं। साथ ही टी-20 की 11 मैचों से 15 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। टीम इंडिया में आने से पहले चहल आईपीएल के 56 मैचों से 70 विकेट हासिल कि
Published on:
7 Nov 2017, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.