30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Nz: बिना एक गेंद फेके भी बनेगा ये रिकॉर्ड, मायूस होना पड़ सकता है दर्शकों को

भारत और कीवी टीम के बीच होने वाले आज के मुकाबले में बारिश के विलेन बनने की संभावना ज्यादा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Nov 2017, 11:30 AM IST

ind vs nz

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज केरल में खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। केरल क्रिकेट बोर्ड ने भी मैच को लेकर अपनी तैयारी कर ली है। लेकिन इन सब के बावजूद मैच नहीं हो पाने का गहरा अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। दरअसल भारत के दक्षिणी राज्य अभी भीषण बारिश के प्रकोप में है। तिरुवनंतपुरम में सोमवार को भी जोरदार बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मैच आयोजित होने की कम भी गुंजाइश दिख रही है।

1-1 से बराबरी पर है दोनों टीम
तिरुवनंतपुरम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा और दोनों ही टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अब तक खेले गए दो मैचों का स्कोर दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबर है। ऐसे में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। हालांकि, बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

29 साल बाद केरल बना है मेजबान
न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार शाम सात बजे से अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच खेला जाएगा, जिसके 40,000 से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम में पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच 25 जनवरी, 1988 को खेला गया था। ऐसे में मंगलवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।

बिना एक गेंद फेके भी बनेगा ये रिकॉर्ड
अगर बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम का मैच रद्द किया जाता है, तो ऐसा पहली बार होगा जब भारत में दो टी-20 सीरीज लगातार बारिश के कारण एक-एक की जीत के साथ ड्रा पर छूटेगा। जी हां, भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी बारिश के कारण ड्रा पर रह गया था। उस सीरीज में रांची और गुवाहटी में खेले गए दो मैचों में एक में भारत तो दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। हैदराबाद में होने वाले तीसरे मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी। लेकिन लगातार होती बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था।

टीमें (संभावित) :-

भारत :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, ट्रैंट बाउल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोल्स, एडम मिलने, कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर)।