
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पांच नवंबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कोहली को देश-दुनिया से बधाई और शुभकामना के संदेश मिले। लेकिन इस खास मौके पर कोहली को अपने टीम के ही कई सदस्यों ने ट्वीट करते हुए बधाई नहीं दी। आमतौर पर छोटे-बड़े हर खास मौके पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले टीम इंडिया के ट्वीट किंग वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के जन्मदिन पर कोई बधाई नहीं दी। यूं तो वीरू कोहली के बर्थ डे पर राजकोट में ही थें। लेकिन उन्हें कोहली के जन्मदिन पर एक संदेश लिखने तक का समय नहीं मिला। हालांकि यह सभंव है कि वीरू ने कोहली को सामने जाकर बधाई दी हो। लेकिन क्रिकेटरों के बर्थ डे पर चुटीले ट्वीट कर बधाई देने वाले वीरू के ट्वीट का इंतजार पूरे दिन लोग करते रहे।
कई दिग्गजों ने दी बधाई
कोहली के बर्थ डे पर लगभग सभी क्रिकेटरों ने बधाई देते हुए ट्वीट किया। इसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर , युवराज सिंह , हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने ट्वीट करते हुए कोहली को शुभकामना दी। इसके अलावा कोहली को जन्मदिन पर दूसरे देशों के भी कई क्रिकेटरों ने भी बधाई दी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कोहली को बधाई दी। जिसके कारण शोएब अख्तर को भारतीय फैंस के रोष का सामना भी करना पड़ा।
अनिल कुंबले ने नहीं किया ट्वीट
कोहली के बर्थ डे पर टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने कोई बधाई नहीं दी। बता दें कि कुंबले और कोहली के बीच मतभेद भी काफी रहा है। जिसके चलते कुंबले को कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि विवादों के बाद कोहली ने कुंबले का नाम अवार्ड के लिए आगे बढ़ा कर रिश्ता सुधारने का प्रयास किया था। लेकिन लगता है कि अभी तक कुंबले और कोहली के बीच रिश्ता सामान्य नहीं हो पाया है।
गौतम गंभीर और गांगुली ने भी नहीं दी बधाई
कोहली को बर्थ डे पर विश न करने वाले दिग्गज क्रिकेटरों में उनके साथी खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर भी शामिल हैं। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले गंभीर ने कोहली को बर्थ डे पर विश क्यों नहीं किया यह समझ से परे है। हालांकि उसी के एक दिन पहले गंभीर ने शाहरुख खान को बर्थ डे पर विश किया था। यहीं हाल पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का भी रहा। दादा ने भी कोहली को बर्थ डे पर विश नहीं किया। हालांकि दादा ने लंबे समय से ट्विटर चलाया नहीं है। जहीर खान ने भी कोहली के बर्थ डे पर कोई विश नहीं किया।
Published on:
06 Nov 2017 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
