क्रिकेट

PAK vs AUS: पाकिस्तानी गेंदबाज की ‘भट्टा’ बॉलिंग से नाराज़ हुए कैमरन ग्रीन, आउट होने के बाद गुस्से में किया ऐसा इशारा, देखें Video

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंद पर आउट होने के बाद नाराज़ हो गए। पवेलियन जाते वक़्त ग्रीन ने तारिक के एक्शन पर सवाल उठाते हुए 'भट्टा' फेंकने यानि चकिंग का इशारा किया।

2 min read
Feb 01, 2026
कैमरन ग्रीन पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंद पर आउट होने के बाद नाराज़ हो गए (photo - Video Screenshort)

Pakistan vs Australia, 2nd T20: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला कल यानि 31 जनवरी को खेला गया। लाहोर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर चर्चा का विषय बना रहा। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी आउट होने के बाद बॉलिंग एक्शन पर निराशा जताई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: पांच विकेट लेने के बाद भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज

ग्रीन ने आउट होने के बाद एक्शन पर नाराजगी जताई

दरअसल ग्रीन को तारिक ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, ग्रीन इसपर लंबा शॉट लगाना चाहते थे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने घुटने पर बैठकर बल्ले को ज़ोर से घुमाया। गेंद हवा में खड़ी हो गई और कोवर्स पर खड़े शादाब खान ने एक आसान कैच लपक लिया। आउट होते ही ग्रीन अपना सिर हिलाने लगे और तारिक के स्लिंगी बॉलिंग एक्शन पर अपनी निराशा ज़ाहिर की। डगआउट पहुंचकर ग्रीन ने 'थ्रो' करने का इशारा किया, जिससे ऐसा लगा कि वह गेंदबाज़ पर 'भट्टा' गेंद फेंकने का आरोप लगा रहे।

पीएसएल और ILT20 में भी उठे हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब तारिक के एक्शन पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी उनसे इस बारे में पूछा गया था और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नौवें और दसवें एडिशन में उनके एक्शन को संदिग्ध बताया गया था। हालांकि, दोनों बार तारिक ने PCB-मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में आधिकारिक परीक्षण करवाए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

ILT20 में हुआ था ये विवाद

उस्मान तारिक ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू किया था। वे ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स की तरफ से खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में भी उनकी गेंदबाजी को लेकर विवाद हुआ था। क्वालिफायर प्ले-ऑफ के एक मुक़ाबले में MI एमिरेट्स के टॉम बैंटन ने इशारा किया था कि वे थ्रो फेंक रहे हैं।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हरा रचा इतिहास

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान आगा के तूफानी अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 108 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने यह मुक़ाबला 90 रन से जीतते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से कोई टी20 सीरीज जीती है।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने क्यों की 5वें टी20 में विकेटकीपिंग, संजू सैमसन को बाहर करने का प्लान हो रहा तैयार?

Published on:
01 Feb 2026 09:57 am
Also Read
View All

अगली खबर