क्रिकेट

चमिंडा वास ने नियुक्ति के 3 दिन बाद ही दिया टीम के कोच पद से इस्तीफा

-ऐन वक्त पर पूर्व तेज गेंदबाज चंमिडा वास ने कोच पद से दिया इस्तीफा।-चमिंडा वास को ऑस्ट्रेलिया के डेविड सेकेर की जगह बनाया गया था तेज गेंदबाजी कोच।-लगातार खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है श्रीलंकाई क्रिकेट टीम।    

2 min read
Feb 23, 2021
chaminda_vaas_.png

नई दिल्ली। कभी श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket) विश्व की सबसे अच्छी टीमों में शुमार हुआ करती थी। वर्ष 2007 और 2011 में विश्वकप में लगातार फाइनल तक का सफर करने वाली श्रीलंका की टीम अब बहुत ही बुरे दौरे से गुजर रही है। अब श्रीलंका एक के बाद एक लगातार अपने घर में करारी हार झेल रही है। वहीं इस टीम में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

चमिंडा वास ने कोच पद से दिया इस्तीफा
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास (Chaminda Vaas) ने देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ वेतन विवाद के कारण राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें तीन दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। वास ने वेस्टइंडीज के दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दिया।

हम उनकी शर्तों पर सहमत नहीं थे
श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम उनकी वास की शर्तों पर सहमति नहीं जता सकते थे इसलिए उसने इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा,‘यह निराशाजनक है कि दुनिया भर में जिस तरह का आर्थिक माहौल है उसे देखते हुए वास ने निजी वित्तीय फायदे के लिए टीम की रवानगी की पूर्व संध्या पर अचानक और इस तरह का गैरजिम्मेदाराना कदम उठाया।'

पिछले हफ्ते ही बने थे कोच
हाल ही दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वास को पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया के डेविड सेकेर की जगह तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वास को 3 टी20 और 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज रवाना होना था। लेकिन टीम रवाना होने से ठीक पहले वास ने तेज गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

Published on:
23 Feb 2021 09:22 am