कर्नाटक ने बिहार को 267 रनों से हराया
कप्तान रविकुमार सम्राट (नाबाद 158) के शानदार शतक, देवदत्त पडिकल (97) तथा कृष्णामूर्ति सिद्धार्थ (76) की अर्धशतकीय पारियों और इसके बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (4/17) की उम्दा गेंदबाजी से कर्नाटक ने यहां जस्ट क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सोमवार को बिहार को 267 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की।