क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा हुए 33 साल के, लगा बधाईयों का तांता

-पुजारा को मौजूदा समय में टीम इंडिया का मिस्टर भरोसेमंद और नई दीवार के नाम से जाना जाता है।-ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 928 गेंदों का सामना किया था।-कोहली ने पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे पुजी। आपकी हेल्थ अच्छी रहे, खुशियां मिलें और आप क्रीज पर और घंटे बिताएं।  
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 5:11 PM IST
cheteshwar_pujara.jpg

नई दिल्ली। जुझारूपन का प्रतीक बन चुके भारत भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (cheteshwar pujara) सोमवार को 33 साल के हो गए। पुजारा को कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) समेत कई बल्लेबाजों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पुजारा (Pujara) को मौजूदा समय में टीम इंडिया का मिस्टर भरोसेमंद और नई दीवार के नाम से जाना जाता है।

पुजारा ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 928 गेंदों का सामना किया था। पुजारा पांचवें बल्लेबाज थे जोकि ऑस्ट्रेलिया में किसी भी मेहमान टीम के बल्लेबाजों के रूप में इतने गेंदों का सामना किया है। उन्होंने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान 33.88 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं और 29 चौके लगाए हैं। इससे पहले, 2018-19 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने 1258 गेंदों का सामना किया था और सर्वाधिक 521 रन बनाए थे।

कोहली ने पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे पुजी। आपकी हेल्थ अच्छी रहे, खुशियां मिलें और आप क्रीज पर और घंटे बिताएं। आपका साल शानदार रहे। अजिंक्य रहाणे ने कहा, वह आसानी से कई घंटों तक क्रिकेट खेलते हैं और मुझे पता है कि सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक है। जन्मदिन मुबारक पुजी।

बीसीसीआई पुजारा ने लिखा, हैप्पी बर्थडे 81 टेस्ट में 13572 गेंदें खेलकर 18 शतकों की मदद से 6111 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा। आईसीसी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे वॉल 2.0 चेतेश्वर पुजारा। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक।

अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिब्राल्टर चेतेश्वर पुजारा के रॉक ऑफ द डे को ढेर सारी बधाई। हालांकि मेरे बन्नी होने के लिए आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते। उमेश यादव ने कहा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। चेतेश्वर पुजारा भाई। आप भारत के लिए मैच जीतना जारी रखें और ढेर सारे रन बनाएं।

युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं चेतेश्वर पुजारा। देश के लिए आपके शौर्य की लड़ाई पर गर्व। पुजारा ने भारत के लिए अब तक 81 टेस्ट में 6111 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच वनडे भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51 रन बनाए हैं।

Published on: