7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रॉयल्स ने संगकारा को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया

-कुमार संगकारा ने अपने 16 साल क्रिकेट कॅरियर में 28000 से अधिक रन बनाए।-पिछले 46 सालों में संगकारा का टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी औसत सबसे अधिक रहा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 24 Jan 2021, 6:02 PM IST

kumar_sangkara.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया। एमसीसी के मौजूदा प्रेसिडेंट संगकारा पर रॉयल्स फ्रेंचाइजी के सम्पूर्ण क्रिकेट इकोसिस्टम पर नजर रखने की जिम्म्मेदारी होगी। इसमें कोचिंग स्ट्रक्चर, ऑक्शन प्लांस, टीम स्ट्रेटेजी, टैलेंड डिस्कवरी एवं डेवलपमेंट इत्यादि शामिल हैं। साथ ही संगकारा पर नागपुर में रॉयल्स अकादमी के विकास की भी जिम्मेदारी होगी।

क्रिकेट की दुनिया के ये 5 दिग्गज अपनी गंदी हरकतों के चलते हुए बदनाम, देखें वीडियो

संगकारा ने जताई खुशी
संगकारा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, मुझे रॉयल्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और मैं नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं। मैं इस टीम को मजबूती प्रदान करने लिए पूरे मन से काम करूंगा। इस नियुक्ति पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि संगकारा के पास अपार अनुभव है और वह आधुनिक क्रिकेट को भी अच्छी तरह समझते हैं। सर्वकालिक महान विकेटकीपरों में से एक के साथ काम करना गौरव का पल होगा।

भारत का पलड़ा भारी, सूखी रहेगी विकेट, इंग्लैंड के स्पिनर्स को पड़ सकती मार

16 साल तक क्रिकेट खेले संगकारा
संगकारा भी आईपीएल में खूब खेले हैं। श्रीलंका के लिए संगकारा ने 28 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनका कॅरियर 16 साल का रहा था और इस दौरान उनका टेस्ट औसत बीते 46 साल में सभी बल्लेबाजों से बेहतर था।

भारत रवाना हुए बेन स्टोक्स, रवाना होने से पहले फ्लाइट की फोटो की शेयर