7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत का पलड़ा भारी, सूखी रहेगी विकेट, इंग्लैंड के स्पिनर्स को पड़ सकती मार

-भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड के स्पिनर भारत में सफल होंगे इसे लेकर वे आश्वास्त नहीं हैं।-मनिंदर का कहना है विदेशी पिचों के मुकाबले भारतीय विकेट सूखी रहेंगी। क्योंकि मौसम गर्म रहेगा। ऐसे इंग्लैंड के स्पिनर्स को मार पड़ सकती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 24 Jan 2021, 4:47 PM IST

england_spnier.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड (England) के स्पिनरों को इस समय श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला और इसने उनकी भारत में विकेट लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड को भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में मिली जीत में डॉम बेस और जैक लीच ने मिलकर 14 विकेट लिए थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने 381 रन बनाए और इंग्लैंड के स्पिनर ज्यादा प्रभावी नहीं रही।

भारत रवाना हुए बेन स्टोक्स, रवाना होने से पहले फ्लाइट की फोटो की शेयर

पिछले दौर पर भारत ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था
इंग्लैंड ने आखिरी बार जब भारत का दौरा किया था तो भारत ने 4-0 से जीत हासिल की थी। उस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनरों ने 30-35 की औसत से 68 विकेट लिए थे। वहीं इंग्लैंड के स्पिनरों ने 48-1 की औसत से 40 विकेट लिए थे। इंग्लैंड तीन स्पिनर मोइन अली, बेस और लीच को लेकर भारत आ रही है। इनमें से बेस और लीच ने पहले भारत का दौरा नहीं किया है।

पंत को वनडे और टी-20 में अय्यर या सैमसन का स्थान लेना चाहिए : हॉग

भारतीय को परेशान नहीं कर सकते इंग्लैंड के स्पिनर्स
भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड के स्पिनर भारत में सफल होंगे इसे लेकर वे आश्वास्त नहीं हैं। मनिंदर ने कहा, मुझे संदेह है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर पाएं। यहां जिस तरह की विकेट हैं उन पर गेंदबाजी करने के आदि इंग्लैंड के स्पिनर नहीं हैं। वह अच्छी विकेटों पर गेंदबाजी करते हैं। टनिर्ंग पिचों पर गेंदबाजी करने कि लिए अलग तरह की काबिलियत की जरूरत है और यह एक कला भी है।

पक्षियों को दाना खिलाकर बुरे फंसे शिखर धवन, हो सकती हैं कार्यवाई

मौसम गर्म रहेगा और विकेट सूखी हांगी
मनिंदर ने कहा, भारतीय पिचों पर स्पिनरों की लाइन और लैंग्थ अलग होती हैं और उसे लेकर तालमेल बिठाना आसान नहीं हैं। भारत और इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेंगी और इसके बाद बाकी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में। भारत में मौसम गर्म रहेगा और इसका मतलब है कि विकेट भी सूखी होंगी।

अपनी गंदी हरकतों के चलते बदनाम हुए क्रिकेट की दुनिया के ये 5 दिग्गज, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

इंग्लैंड के स्पिनर्स को बुरी तरह मार पड़ेगी
मनिंदर ने कहा, उदाहरण के तौर पर, एक बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर एक अच्छी विकेट पर आपकी लाइन ऑफ स्टम्प की होगी जबकि टनिर्ंग विकेट पर उनकी लाइन लेग स्टम्प की होगी। अच्छी विकेट पर जैसी इंग्लैंड में हैं। अगर आप लेग स्टम्प पर गेंदबाजी करेंगे तो आपको मार पड़ेगी। बेस और लीच ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं लीच ने 40 विकेट लिए हैं और बेस ने 27। अली श्रीलंका पहुंचने पर पहले टेस्ट मैच से पहले कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें चुना नहीं गया क्योंकि टीम विजयी संयोजन के साथ गई है।