क्रिकेट

नए क्रिकेट टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ में 5 गेंद का होगा ओवर, जानिए अन्य नियमों के बारे में

इस लीग में पावरप्ले 25 गेंदों का रखा गया है। पावरप्ले के दौरान सिर्फ दो खिलाड़ी ही 20 गज के घेरे के बाहर रह सकेंगे।

2 min read
The Hundred

अगले सप्ताह से इंग्लैंड में क्रिकेट का एक नया टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंंट न तो टी10 है और न ही टी20, बल्कि यह 100 गेंद वाला नया टूर्नामेंट होगा, जिसे 'द हंड्रेड' नाम दिया गया है। इसका पहला सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के नियम भी तैयार हो गए हैं और इन नियमों को सार्वजनिक भी कर दिया गया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में अन्य क्रिकेट लीग से अलग नियम हैं। इसमें जो मैच होंगे, उनमें प्रत्येक पारी में 100 गेंद खेली जाएंगी। वहीं इस लीग के पहले सत्र में ओवर 5 गेंद का होगा।

लगातार 10 गेंद फेंक सकता है बॉलर
इसमें ओवर तो पांच गेंद का ही होगा, लेकिन गेंदबाज लगातार दस गेंद भी फेंक सकता है। पांच गेंद यानी ओवर पूरा होने पर अंपायर सफेद कार्ड को ऊपर उठाकर संकेत देगा कि गेंदबाज के कोटे की पांच गेंद हो चुकी हैं। वहीं इस लीग में पावरप्ले 25 गेंदों का रखा गया है। पावरप्ले के दौरान सिर्फ दो खिलाड़ी ही 20 गज के घेरे के बाहर रह सकेंगे। वहीं फिल्डिंग करने वाली टीम दो मिनट का स्ट्रैटेजिग टाइमआउट ले सकती है और यह पारी के दौरान कभी भी किया जा सकता है।

डीआरएस का इस्तेमाल
इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के आयोजन के लिए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि टॉस डीजे स्टैंड पर होगा। इसके साथ ही पहली बार इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट में डीआरएस का इस्तेमाल किया जाएगा। इस लीग में कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा 'द हंड्रेड' महिला टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

एक गेंदबाज फेंक सकता है अधिकतम 20 गेंद
इस लीग में एक बॉलर अधिकतम 20 गेंद ही फेंक सकता है। इसको वह चाहे तो 4 बार में पांच—पांच गेंदें फेंक सकता है या फिर दो बार में 10—10 गेंद। लगातार दस गेंद फेंकने का फैसला उस टीम के कप्तान को लेना होगा। मैचों के दौरान दोनों पारियों में अलग-अलग सफेद कूकाबुरा गेंदों का इस्तेमाल होगा और एक छोर से एक बार में 10 गेंदें फेंकी जाएंगी, जिन्हें पांच-पांच के दो भागों में भी किया जा सकेगा। नो बॉल के लिए दो रन रखे गए हैं।

Published on:
14 Jul 2021 10:25 am
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11