30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: वनडे और टी20 मैचों की टाइमिंग में भी हुआ बदलाव, यहां जानें पूरा शेड्यूल

पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार यह सीरीज अब 18 जुलाई से खेली जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jul 2021, 4:37 PM IST

IND vs SL ODI series

IND vs SL ODI series

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के शेड्यूल के साथ मैच टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। हाल ही श्रीलंका क्रिकेट ने संशोधित शेड्यूल जारी किया। इसके बाद अब सीरीज के मैचों की नई समय सारणी का भी ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की थी कि श्रीलंकाई टीम में कोरोना के मामले आने के बाद कुछ दिनों के लिए भारत और श्रीलंका के बीच सफेद गेंद की वनडे और टी20 सीरीज को टाल दिया गया है। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार यह सीरीज अब 18 जुलाई से खेली जाएगी।

यह है मैचों की नई टाइमिंग
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैचों का समय बदल दिया है। पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज के वनडे मैच दोपहर 2.30 बजे से खेले जाने थे, लेकिन अब ये मैच दोपहर 3.00 बजे से खेले जाएंगे। वहीं टी20 सीरीज के मैच रात 8.00 बजे से शुरू होंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज शाम 7.00 बजे से शुरू होने वाली थी। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच 18 जुलाई को होगा। वनडे के बाद दोनों देशों की टीमों को टी20 सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच 25 से 29 जुलाई तक तीन टी20 मैच होंगे।

यह भी पढ़ें— श्रीलंका दौरे पर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों की होगी अग्नि परीक्षा, खत्म हो सकता है कॅरियर!

शिखर धवन है टीम के कप्तान
श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। दरअसल, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के दिग्गज इंग्लैंड दौरे पर हैं। वहां उन्हें अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं राहुल द्रविड को शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भुवनेश्वर कुमार इस टीम केे उप कप्तान बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें— 1983 वर्ल्ड कप जीत के हीरो पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

बीसीसीआई की टीम श्रीलंका मेडिकल टीम के संपर्क में
श्रीलंकाई टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों को लेकर सावधानी बरत रही है। बीसीसीआई के आग्रह पर टीम इंडिया के लिए अलग होटल की व्यवस्था भी गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि उनकी मेडिकल टीम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टरों की टीम के साथ लगातार संपर्क में है और साथ में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही है, जो सीरीज को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।