क्रिकेट

क्रिकेट विश्व कप : विंडीज के खिलाफ मैच रद्द होने से खुश हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नगिडी हुए फिट अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में खेलेंगे चार मैचों में से तीन मैच हार चुकी है दक्षिण अफ्रीका

2 min read
Faf du Plessis
क्रिकेट विश्व कप : विंडीज के खिलाफ मैच रद्द होने से खुश हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान प्लेसिस

साउथेम्पटन :आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के ग्रुप चरण का एक अहम मैच विंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार को हुआ मैच महज 7.3 ओवर के बाद रद्द हो गया था। इससे दक्षिण अफ्रीका पर अब विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को लगता है कि यह अच्छा हुआ कि वह मैच रद्द हो गया। क्योंकि उनका मानना है कि ऐसी स्थिति में अगर कम ओवर का मैच होता तो कैरेबियाई टीम का पलड़ा भारी रहता।

अंक तालिका में नवें स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका

अब तक दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत के खिलाफ शुरुआती तीन मैच हार चुकी है और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश के कारण यह मैच भी ड्रॉ हो जाने के कारण उसके खाते में चार मैचों में महज एक अंक हैं और वह अंक तालिका में नवें स्थान पर है। उस पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इसके बावजूद प्लेसिस ने मैच के परिणाम पर संतुष्टी जताई। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद अगर यह मैच होता तो वह टी-20 जैसा हो जाता और बारिश के पहले तक हम दो विकेट गंवा चुके थे। ऐसे में उनका पलड़ा काफी भारी हो गया था। बारिश रुकने तक काफी देर हो गई थी। इसलिए वे एक अंक से ही संतुष्ट हैं।

कहा- अच्छा खेलने की जरूरत है

बता दें कि बारिश आने से पहले तक मैच में सिर्फ 7.3 ओवर का खेल हो पाया था और इतने में ही दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवा दिए थे, जबकि टीम के खाते में महज 29 रन आए थे।
प्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम को बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो एक-एक कर नतीजे भी सामने आने लगेंगे। इससे टीम को बाद के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।

लुंगी नगिडी हुए फिट

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए एक अच्छी खबर यह आई है कि उनके तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी फिट हो गए हैं और 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ वह मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान प्लेसिस ने कहा कि नगिडी फिट हैं और वह अगला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह मैच हमारे लिए अहम है। हमारी नजर ऐसे गेंदबाजी आक्रमण पर है, जो जितना संभव हो उतना मजबूत हो। अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में टीम को ठोस प्रदर्शन करना होगा और अपनी लय हासिल करनी होगी।

Published on:
11 Jun 2019 05:02 pm
Also Read
View All
32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?